लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: निजी अस्पतालों को दो महीने में केंद्रीयकृत आक्सीजन प्रणाली लगानी होगी

By भाषा | Updated: May 12, 2021 17:49 IST

Open in App

जयपुर, 12 मई राजस्थान सरकार ने राज्य के 60 या उससे अधिक बिस्तर वाले सभी निजी अस्पताल संचालकों को आगामी दो माह के अंदर अस्पतालों में केंद्रीयकृत आक्सीजन पाइप लाइन लगाने साथ ही साथ आक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव सिद्धार्थ महाजन की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या, संक्रमण दर एवं संक्रमण के स्तर में हो रही वृद्धि के कारण बढ़ती मेडिकल ऑक्सीजन की मांग और भविष्य की मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरतों की आपूर्ति के दृष्टिगत यह निर्णय किया गया है।

इस आदेश में कहा गया है कि राज्य में स्थित ऐसे निजी चिकित्सालय जिनकी शैय्या क्षमता 60 या 60 से अधिक है, उन्हें यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपनी कुल शैय्या क्षमता के 50 प्रतिशत बिस्तरों पर केंद्रीयकृत ऑक्सीजन पाइप लाइन की स्थापना के साथ साथ उक्त बिस्तरों पर ऑक्सीजन की चौबीसों घंटे आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र दो माह में स्थापित करें।

राज्य सरकार के उद्योग विभाग द्वारा चिकित्सीय ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र की स्थापना के लिये विशेष पैकेज भी घोषित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह