राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ट्विटर अकाउंट 'अनलॉक'

By भाषा | Updated: August 14, 2021 21:44 IST2021-08-14T21:44:24+5:302021-08-14T21:44:24+5:30

Rajasthan Pradesh Congress Committee's Twitter account 'Unlocked' | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ट्विटर अकाउंट 'अनलॉक'

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ट्विटर अकाउंट 'अनलॉक'

जयपुर, 14 अगस्त माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने राजस्थान कांग्रेस प्रदेश कमेटी का अकाउंट शनिवार को 'अनलॉक' कर दिया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हैंडल अनलॉक होने के बाद पहले ट्वीट में इसे ‘सत्य और स्वाभिमान की जीत’ बताया है।

डोटासरा ने ट्वीट किया, ‘‘ट्विटर ने राहुल गांधी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी व कांग्रेसी नेताओं के ट्विटर अकाउंट अनलॉक कर दिए हैं। ये सत्य और स्वाभिमान की जीत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन "अन्याय" के खिलाफ न्याय की लड़ाई का अंत नहीं हुआ। हम सदैव सत्य के लिए लड़ेंगे और जीतेंगे।’’

गौरतलब है कि ट्विटर ने राहुल गांधी व कांग्रेस के ट्विटर हैंडल के बाद बृहस्पतिवार को राजस्थान कांग्रेस प्रदेश कमेटी का हैंडल भी लॉक कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajasthan Pradesh Congress Committee's Twitter account 'Unlocked'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे