लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: टोंक जिले के मालपुरा कस्बे में असुरक्षा के कारण पलायन के पोस्टर लगे

By भाषा | Updated: September 9, 2021 23:36 IST

Open in App

जयपुर, नौ सितंबर राजस्थान में टोंक जिले के मालपुरा कस्बे में बड़ी संख्‍या में हिंदू परिवारों द्वारा अपने घरों के बाहर असुरक्षा के कारण पलायन करने के लिये मजबूर होने के पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि उसने इलाके के सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और इलाके में शांति है।

वहीं, मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इस मुद्दे को बृहस्पतिवार को राजस्थान विधानसभा के बाहर उठाया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि टोंक जिले का मालपुरा वो कस्बा है, जहां बहुसंख्यक लोग बेहद शांति से सब लोगों का सम्मान करते हुए रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से अनेकों बार वहां दंगे हुए और सांप्रदायिक तौर पर वहां अशांति के मामले भी सामने आये।

पूनियां ने एक बयान में आरोप लगाया,'' जानकारी मिली है कि मालपुरा क्षेत्र में लगभग 300 परिवारों को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा और डर के माहौल में जीवनयापन कर रहे परिवारों को अपने घर के बाहर पोस्टर भी चस्पा करने पड़े। इस मामले का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिये, जिससे बहुसंख्यक लोग शांति से रह सकें। मालपुरा के लोगों को न्याय व सुरक्षित माहौल मिले यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।''

इस बीच, पुलिस ने क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। टोंक के जिला पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि ‘‘ पोस्टर हटा दिये गये हैं और हमने रैली निकाल कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।’’

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति है और लोग सुरक्षित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे