लाइव न्यूज़ :

राजस्थान कैबिनट विस्तार से कांग्रेस ने साधे हैं लोक सभा 2019 के समीकरण

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 24, 2018 12:46 IST

इस मंत्रिमंडल में जहां केवल एक महिला को प्रतिनिधित्व मिला है, वहीं अशोक गहलोत के करीबी कुछ वरिष्ठ नेताओं को जगह नहीं मिलने को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं।

Open in App

लंबी सियासी चर्चाओं के बाद अशोक गहलोत मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। नए मंत्रिमंडल के अर्थ-भावार्थ तलाशें तो लगता है कि- करवट ले रही है राजस्थानकांग्रेस की राजनीति! इस गठन में पूर्वी राजस्थान को विशेष महत्व दिया गया है तो यह भी कोशिश की गई है कि नए और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन रखा जाए। 

इस मंत्रिमंडल में जहां केवल एक महिला को प्रतिनिधित्व मिला है, वहीं अशोक गहलोत के करीबी कुछ वरिष्ठ नेताओं को जगह नहीं मिलने को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं। इस बार राजस्थान के तेरह जिलों को कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, हालांकि इनमें से तीन जिले ऐसे हैं जहां से कोई भी कांग्रेसी एमएलए नहीं है। इस संदर्भ में उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का कहना था कि- यह पहला गठन है, आगे और मंत्री बनेंगे।

राजस्थान में तीस सदस्यों का मंत्रिमंडल हो सकता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित अब तक मंत्रिमंडल के 25 सदस्य हो चुके हैं, इसलिए पांच मंत्री और बनाए जा सकते हैं। 

इस मंत्रिमंडल के गठन के लिए कुछ खास बातें थीं, लेकिन इसके गठन को देख कर ऐसा लगता नहीं हैं कि किसी एक रणनीति के तहत मंत्रिमंडल का गठन हुआ हो। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी महिलाओं और नए विधायकों को ज्यादा प्रतिनिधित्व देना चाहते थे। इस मंत्रिमंडल में नए चेहरे तो हैं, लेकिन केवल एक महिला एमएलए को जगह मिली है।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देखें तो जहां कांग्रेस के लिए बेहतर संभावनाएं हैं- पूर्वी राजस्थान, उस पर तो ध्यान दिया गया है, लेकिन जातिगत समीकरण पर खास ध्यान नहीं दिया गया है। कांग्रेस के परंपरागत मतदाताओं- ब्राह्मण और आदिवासियों को भी साधने की कोशिश नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने अनुभव के आधार पर अपने पुराने सहयोगियों में से कुछ खास नेताओं को जगह दिलाने में कामयाबी पाई है, लेकिन पिछले पांच सालों में बतौर कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने जो राजे सरकार के खिलाफ संघर्ष किया था, उस दौरान जो नेता सचिन पायलट के करीब रहे थे, उन्हें विशेष महत्व दिया गया है।बहरहाल, राजस्थान में नई कांग्रेस सरकार ने काम शुरू कर दिया है और यह देखना दिलचस्प होगा कि- क्या गहलोत और पायलट के बीच ऐसा ही तालमेल बरकरार रहेगा? क्या नई राजस्थान टीम लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी?

टॅग्स :अशोक गहलोतकांग्रेसराजस्थानसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं