लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े तो सियासत गरमा गई

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: February 14, 2020 05:56 IST

रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के उस ट्वीट को रीट्वीट भी किया, जिसमें राहुल गांधी ने किसी समय गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था, उन्होंने व्यंग्यबाण चलाया- मैं भाजपा के इन सदस्यों से सहमत हूं, क्योंकि ये एलपीजी सिलेंडर में 150 रुपये की मूल्य वृद्धि का विरोध कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देजैसे ही सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 144.50 रुपये बढ़ा दिए, प्रदेश में सियासत गरमा गई. यही नहीं, जो सिलेंडर एक दिन पहले तक 723 रुपये में मिल रहा था, अब उपभोक्ताओं को 867.50 रुपए में मिल रहा है, जिसके नतीजे में जनता भी नाराज है.

जैसे ही सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 144.50 रुपये बढ़ा दिए, प्रदेश में सियासत गरमा गई. यही नहीं, जो सिलेंडर एक दिन पहले तक 723 रुपये में मिल रहा था, अब उपभोक्ताओं को 867.50 रुपए में मिल रहा है, जिसके नतीजे में जनता भी नाराज है.

खबरें हैं कि इस अचानक बढ़ोतरी ने कई जगह नए-पुराने बिलों को लेकर विवाद भी खड़े कर दिए, जब वितरकों के पास कैश मेमो तो पुरानी दर पर एक से दो दिन पहले के कटे हुए थे, लेकिन वे नई रेट से पैसे मांग रहे थे.

रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के उस ट्वीट को रीट्वीट भी किया, जिसमें राहुल गांधी ने किसी समय गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था, उन्होंने व्यंग्यबाण चलाया- मैं भाजपा के इन सदस्यों से सहमत हूं, क्योंकि ये एलपीजी सिलेंडर में 150 रुपये की मूल्य वृद्धि का विरोध कर रहे हैं.

उधर, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रदेश के नव निर्वाचित सरपंचो के सम्मान में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेते हुए कहा कि- दिल्ली चुनाव खत्म होते ही गैस सिलेंडर के दाम 150 रुपए बढ़ा दिए. केंद्र सरकार महंगाई रोकने में नाकाम है.

रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के साथ ही प्रदेश में विरोध के स्वर भी तीव्र हो रहे हैं।

टॅग्स :राजस्थानएलपीजी गैसकांग्रेसअशोक गहलोतराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह