लाइव न्यूज़ :

मॉब लिंचिंग में मारे गए पहलू खान के खिलाफ चार्जशीट दायर, बेटों और भाई का भी नाम शामिल, बीजेपी नेता ने कहा- आदतन अपराधी थे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 29, 2019 13:48 IST

राजस्थान के अलवर में मॉब लिंचिंग में मारे गए पहलू खान के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दायर की है। इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्ञानदेव अहूजा ने कहा, ''पहलू खान, उनका भाई, और बेटा आदतन अपराधी थे और लगातार गौ तस्करी में शामिल थे। गौ रक्षकों और हिंदू परिषद पर लगाए गए सारे आरोप गलत थे।'' 

Open in App
ठळक मुद्देमॉब लिंचिंग में मारे गए पहलू खान के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने एफआईआर दायर की है।एफआईआर में पहलू खान के भाइयों और बेटे के भी नाम शामिल हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि पहलू, उसके भाई और बेटे आदतन अपराधी थे।

राजस्थान के अलवर में मॉब लिंचिंग में मारे गए पहलू खान के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दायर की है। इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्ञानदेव अहूजा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''स्थानीय लोगों ने पहलू खान का वाहन पकड़ा था जिसमें वह गौ तस्करी कर रहा था और उन्होंने उसे केवल रोका था। पुलिस हिरासत में उसकी मौत हुई थी, स्थानीय लोगों ने उसे नहीं पीटा था। अब जब उसके खिलाफ चार्जशीट दायर हुई है तो कांग्रेस क्रेडिट ले रही है लेकिन उस समय कांग्रेस ने उसके परिवार को आर्थिक मदद दी थी।''

बीजेपी नेता ने कहा, ''पहलू खान, उसके भाई और बेटे आदतन अपराधी थे और लगातार गौ तस्करी में शामिल थे। गौ रक्षकों और हिंदू परिषद पर लगाए गए सारे आरोप गलत थे।'' 

बता दें कि एक अप्रैल 2017 को कुछ कथित गौरक्षकों ने पहलू खान पर उस वक्त हमला बोल दिया था जब कथित तौर पर राजस्थान से कुछ मवेशी खरीदकर हरियाणा के नूंह स्थित अपने घर ले जा रहे थे। कहा गया था कि कथित गौ रक्षकों द्वारा पीटे जाने से 3 दिन बाद पहलू खान की मौत हो गई थी। पहलू खान पर गौ तस्करी करने का आरोप लगा था। 

मामले में दो प्राथमिकियां दर्ज की गई थी। एक पहलू खाने को मारने वाले आरोपियों खिलाफ की गई थी और दूसरी पहलू खान और उनके बेटों और भाई के खिलाफ की गई, जिसमें कहा गया था कि वह बिना जिला कलेक्टर से अनुमति के मवेशियों को लेकर जा रहे थे। चूंकि पहलू खान की मौत हो चुकी है इसलिए उनके खिलाफ यह बंद हो जाएगा और बेटों और भाइयों के खिलाफ चलेगा।

मृतक पहलू के मारने वाले आठ आरोपियों को जमानत मिल गई थी। पहलू खान के बेटे ने कहा था कि आरोपियों द्वारा घेरे जाने पर उन्हें कागजात भी दिखाए थे कि वह पुष्टि कर लें कि हम तस्कर नहीं है लेकिन उन्होंने कागजात फाड़कर फेंक दिए और पीटने लगे, जिससे पिता की मौत हो गई। 

टॅग्स :राजस्थानगायभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं