लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: आदिवासी महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस कांस्टेबल निलंबित

By भाषा | Updated: December 27, 2021 21:31 IST

Open in App

जयपुर, 27 दिसंबर राजस्थान के उदयपुर जिले में एक आदिवासी महिला ने पुलिस के एक कान्स्टेबल पर पुलिस चौकी में छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाया जिसके बाद आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार पनारवा थानाधिकारी और सहायक पुलिस उपनिरीक्षक को लापरवाही के लिये थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

कांस्टेबल जितेन्द्र और सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार विवाहिता आदिवासी महिला और उसके माता-पिता और एक स्थानीय व्यक्ति को गुमशुदगी की एक शिकायत की जांच के सिलसिले में एक निजी वाहन से गुजरात ले गए थे। पुलिस को शक था कि महिला चार साल से लापता एक बच्ची के ठिकाने के बारे में जानती थी।

पुलिस के अनुसार दोनों पुलिसकर्मी शुक्रवार को बिना महिला कांस्टेबल के उन्हें गुजरात ले गए। गुजरात जाने से पहले महिला और उसके माता-पिता को बृहस्पतिवार रात को पुलिस चौकी में रखा गया जहां महिला के साथ कांस्टेबल ने कथित तौर पर छेड़खानी की।

वे जब शनिवार को गुजरात से वापस लौटे तो उन्होंने स्थानीय लोगों को घटना के बारे में बताया जिसके बाद वे मामला दर्ज करवाने के लिये थाने पहुंचे लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। उसके बाद रविवार शाम को स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप करने पर मामला दर्ज किया गया।

उदयपुर पुलिस अधीक्षक मनोज चौधरी ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और मामले में लापरवाही बरतने के लिये सहायक उपनिरीक्षक और थानाधिकारी को पुलिस लाइन भेज दिया गया।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की कि महिला को रात में पुलिस चौकी में रखा गया था ओर उसे और उसके माता-पिता को 2017 में दर्ज गुमशुदगी की एक शिकायत के सिलसिले में बिना महिला कांस्टेबल के गुजरात ले जाया गया था।

झाडोल (उदयपुर) के भाजपा विधायक बाबूलाल ने आरोप लगाया कि आरोपी कांस्टेबल ने आदिवासी महिला से छेडछाड के अलावा पुलिस चौकी में महिला और उसके पिता के साथ मारपीट भी की।

उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस ने शुरू में मामला दर्ज नहीं किया और मुझे मामला दर्ज करवाने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्हें (महिला और उसके माता-पिता को) कांस्टेबल की निजी एसयूवी वाहन में बिना महिला कांस्टेबल के ले जाया गया। पीड़ित महिला को रात को पुलिस चौकी में रखा गया। पुलिस ने कई नियमों का उल्लंघन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह