लाइव न्यूज़ :

पोखरण में भारत ने किया पिनाक गाइडेड मिसाइल का तीसरी बार सफल परीक्षण, ये है खासियत

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 12, 2019 20:30 IST

रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘डीआरडीओ द्वारा स्वदेश विकसित पिनाक, सटीक निशाना साधने के लिये शस्त्र भंडार की क्षमता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगा।’’

Open in App

राजस्थान में पोखरण मरु क्षेत्र से स्वदेश विकसित गाइडेड रॉकेट प्रणाली पिनाक का मंगलवार को (12 मार्च) तीसरी बार सफल परीक्षण किया है। विकसित गाइडेड रॉकेट प्रणाली पिनाक का सोमवार को भी दो सफल परीक्षण किया गया। इससे सेना की क्षमताओं को मजबूती मिलेगी।

यह हथियार प्रणाली अत्याधुनिक मार्गदर्शन किट से सुसज्जित है, जिसमें एक उन्नत नेविगेशन और नियंत्रण प्रणाली शामिल है। पिनाका गाइडेड मिसाइल 90 किलोमीटर की रेंज में अपने टारगेट को हिट करने की क्षमता रखते हैं। 

रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘डीआरडीओ द्वारा स्वदेश विकसित पिनाक, सटीक निशाना साधने के लिये शस्त्र भंडार की क्षमता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगा।’’ परीक्षण के बारे में यह कहा गया कि हथियार प्रणाली ने तय लक्ष्यों पर काफी सटीक निशाना लगाया और वांछित सटीकता हासिल की।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘टेलीमेट्री सिस्टम ने उड़ान पथ के दौरान वाहन पर नजर रखी और उसकी निगरानी की। मिशन के सभी उद्देश्य पूरे हुए हैं।’’ डीआरडीओ की ओर से विकसित पिनाक गाइडेड मिसाइल अत्याधुनिक गाइडेंस सिस्टम से लैस है जिसमें एडवांस नेवीगेशन और कंट्रोल सिस्टम मौजूद है। सोमवार को दो और मंगलवार को एक बार हुए परीक्षणों में मिसाइल ने अपेक्षित लक्ष्य को सफलतापूर्वक ध्वस्त किया। 

टॅग्स :मिसाइलराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया