लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: बाड़मेर जिले में एक कुएं की खुदाई के दौरान निकली जहरीली गैस, 3 मजदूरों की मौत

By भाषा | Updated: November 11, 2019 15:20 IST

उसके बाहर नहीं निकलने पर दूसरा मजदूर उसे देखने के लिये कुंए में उतरा। दोनों मजदूरों के बाहर नहीं आने पर तीसरा मजदूर कुंए में उतरा।

Open in App

राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में सोमवार को एक कुंए को गहरा करने के लिये की जा रही खुदाई के दौरान निकली जहरीली गैस के संपर्क में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस उप निरीक्षक प्रदीप डागा ने बताया कि बांसला गांव में कुंए को गहरा करने के लिये एक मजदूर कुंए में उतरा।

उसके बाहर नहीं निकलने पर दूसरा मजदूर उसे देखने के लिये कुंए में उतरा। दोनों मजदूरों के बाहर नहीं आने पर तीसरा मजदूर कुंए में उतरा। लेकिन तीनों मजदूर जहरीली गैस के संपर्क में आने से बेहोश हो गये और कुछ देर बाद तीनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक मजदूरों की पहचान रामचंद्र (47), उसके भतीजे प्रेमा राम (17) और निम्बाराम मेघवाल (45) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि मजदूरों के शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा किया जायेगा। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं