लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः पेट्रोल और डीजल की दरें क्रमश: 4 और 5 रुपये प्रति लीटर कम, सीएम गहलोत का बड़ा फैसला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 16, 2021 21:41 IST

राजस्थानः मंत्रिमण्डल की बैठक में पेट्रोल/डीजल पर वैट की दर को कम करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल में 4 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल में 5 रुपये प्रति लीटर दरों में कमी हो जायेगी। सरकार 3500 करोड़ रुपये वार्षिक राजस्व की हानि वहन करेगी।भाजपा वैट में कमी की मांग को लेकर लगातार राज्य सरकार पर निशाना साध रही थी।

जयपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि राज्य में मंगलवार रात्रि 12 बजे से पेट्रोल और डीजल की दरें क्रमश: 4 रुपये प्रति लीटर और 5 रुपये प्रति लीटर कम हो जायेगी। राजस्थान सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने का फैसला किया है।

आज मंत्रिमण्डल की बैठक में पेट्रोल/डीजल पर वैट की दर को कम करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके बाद आज रात्रि 12 बजे से पेट्रोल में 4 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल में 5 रुपये प्रति लीटर दरों में कमी हो जायेगी। इससे राज्य सरकार 3500 करोड़ रुपये वार्षिक राजस्व की हानि वहन करेगी।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क में हालिया कमी के बाद राज्य सरकार पर वैट कम करने के लिए दबाव बना हुआ था। मुख्य विपक्षी दल भाजपा वैट में कमी की मांग को लेकर लगातार राज्य सरकार पर निशाना साध रही थी।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतपेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे