लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः दिवाली पर पटाखों से दूर रहे लोग

By भाषा | Updated: November 14, 2020 20:32 IST

Open in App

जयपुर, 14 नवंबर रोशनी का त्योहार दिवाली शनिवार को राजस्थान में परंपरागत उत्साह से मनाया गया। सरकार की ओर से पाबंदी की वजह से लोग पटाखों से दूर रहे। हालांकि दिन में बाजारों में खूब भीड़ देखी गयी।

कोरोना वायरस महामारी के बीच राज्य सरकार द्वारा पटाखे जलाने व पटाखों की बिक्री पर रोक के चलते इस बार राजधानी जयपुर सहित अन्य शहरों में पटाखों की आवाजें नहीं सुनाई दीं। इस बार पटाखों की दुकानें भी नहीं लगीं। सरकार भी लोगों को पटाखे नहीं जलाने के लिए प्रोत्साहित कर रही थी।

वहीं शनिवार दिन में विशेषकर मिठाई व पूजा सामग्री की दुकानों पर खूब भीड़ रही। कई जगह पर लोग सामाजिक दूरी पर ध्यान नहीं देते हुए नजर आए।

इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए इस बात पर खुशी जताई कि धनतेरस, छोटी दिवाली पर लोगों ने पटाखे नहीं जलाए।

उन्होंने ट्वीट किया, ''मुझे इस बात की खुशी है कि धनतेरस, छोटी दिवाली पर जिस तरह से सभी ने सहयोग दिया और पटाखे नहीं जलाए, बल्कि दीपक जलाकर उल्लास से पर्व मनाया, मैं चाहूंगा आज भी सभी सहयोग करें। दिवाली की खुशियां परिवार के साथ मनाएं, भीड़भाड़ से बचें और आतिशबाजी न करें।''

हालांकि पटाखे व फुलझड़ियों पर प्रतिबंध से बच्चे निराश दिखे। घरों में रंगालियां सजाई गईं और रोशनी भी की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग