लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: धार्मिक कार्यक्रम के लिए लोगों का जमावड़ा, पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा

By भाषा | Updated: April 1, 2020 12:06 IST

धार्मिक कार्यक्रम में लोगों के एकत्रित होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। धार्मिक कार्यक्रम के लिए 100 से अधिक लोग एकत्रित हुए थे।

जयपुर:  देश भर में बंद के बावजूद राजस्थान के अजमेर जिले के सरवाड़ कस्बे में एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए 100 से अधिक लोग एकत्रित हुए, जिसके बाद उन्हें हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा । घटना मंगलवार की है।

धार्मिक कार्यक्रम में लोगों के एकत्रित होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। परंपरा के अनुसार सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती की अजमेर दरगाह के खादिम हर साल सरवाड़ की इस दरगाह में चादर चढ़ाते हैं।

अजमेर के पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने कहा कि पुलिस ने इस उद्देश्य के लिए पांच व्यक्तियों को अनुमति दी थी लेकिन बाद में कई अन्य लोग भी सरवाड़ की दरगाह में शामिल हो गए। जब पुलिस ने बाकी लोगों को वहां से जाने को कहा तो वे बहस करने लगे और इसके बाद उनकी पुलिस से भिडंत हो गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें वहां से खदेड़ा और छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :राजस्थानकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं