लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : पटवारी तीन हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 5, 2020 16:42 IST

Open in App

जयपुर, पांच दिसंबर भ्रष्टचार रोधी ब्यूरो के अधिकारियों के एक दल ने सिरोही जिले की पिंडवाड़ा तहसील के पटवारी को तीन हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सिरोही ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी पटवारी गिरधारीदान (33) ने परिवादी मोताराम से पुश्तैनी कृषि भूमि पर निर्मित बोरवेल पर कृषि बिजली कनेक्शन के लिए दस्तावेज तैयार करने और नक्शा तैयार करने के लिए दस हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी पटवारी ने परिवादी से रिश्वत की पहली किस्त सात हजार रुपए पहले ही ले लिये थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी को शनिवार को परिवादी से रिश्वत की दूसरी किस्त के तौर पर तीन हजार रूपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

ब्यूरो के अधिकारियों के एक अन्य दल ने शनिवार को प्रतापगढ जिले में नगरपरिषद कार्यालय में कार्यरत जमादार रितेश चनाल (33) को परिवादी अरूण चनाल से 2,500 रूपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक हेरम्ब जोशी ने बताया कि आरोपी रितेश चनाल ने परिवादी की पत्नी को सफाई हलका आवंटित करने एवं देर से कार्य पर आने एवं कभी-कभी काम पर नहीं आने पर अनुपस्थिति दर्ज नहीं करने के एवज में 2,500 रूपये प्रतिमाह रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद में करीब 100—120 सफाई कर्मचारी कार्यरत है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग