लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: सचिन पायलट ने अधिकारियों से कहा-ग्रामीण सड़कों की क्वालिटी पर रखा जाए विशेष ध्यान 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 3, 2019 20:24 IST

सचिन पायलट ने कहा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि जो भी सड़कें प्रदेश में बनें वे टिकाऊ और बेहतर गुणवत्ता की हों। खासकर ग्रामीण सड़कों की क्वालिटी पर विशेष ध्यान रखा जाए।

Open in App

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि सड़क निर्माण सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले तमाम निर्माण कार्यों में क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होगा। 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि जो भी सड़कें प्रदेश में बनें वे टिकाऊ और बेहतर गुणवत्ता की हों। खासकर ग्रामीण सड़कों की क्वालिटी पर विशेष ध्यान रखा जाए। पायलट ने गुरुवार (3 जनवरी) को शासन सचिवालय में सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

उप मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को 100 दिन की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश देते हुए पीएमजीएसवाय सहित विभिन्न योजनाओं तथा केन्द्रीय एवं राज्य सड़क निधि, नाबार्ड, एशियन डवलपमेंट बैंक, नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड आदि के सहयोग से राज्य में चल रहे सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों और अन्य विभागीय गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्होंने मौजूद विभागीय वरिष्ठ अभियंताओं से उनके कामकाज की जानकारी ली तथा विभागीय प्रस्तुतीकरण देखा।

इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता, मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव एमजी माहेश्वरी, मुख्य अभियंता (राष्ट्रीय राजमार्ग) अनूप कुलश्रेष्ठ, मुख्य अभियंता (स्पेशल स्कीम्स) जेएस मीणा, मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाय अनिल नेपालिया, मुख्य अभियंता (क्वालिटी कंट्रोल) सुनील गुप्ता तथा मुख्य अभियंता (बिल्डिंग्स) एमएल वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

टॅग्स :राजस्थान सरकारकांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया