लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: अब पंचायतें 10 लाख रूपये तक के विकास कार्यों की स्वीकृति जारी कर सकेंगी

By भाषा | Updated: October 2, 2021 00:24 IST

Open in App

जयपुर, एक अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ग्राम पंचायतों द्वारा नवीन कार्यों के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने की सीमा 5 लाख रूपये से बढ़ाकर 10 लाख रूपये करने की मंजूरी दी है।

गहलोत की इस मंजूरी से पंचायती राज संस्थाओं का वित्तीय सशक्तीकरण होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्य शीघ्रता के साथ सम्पादित हो सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि निर्माण कार्यो एवं सामग्री आदि की लागत बढ़ने के साथ ही श्रमिकों की दरों में बढ़ोतरी होने से ग्राम पंचायतों को विकास कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति की सीमा बढ़ाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। साथ ही सरपंच संघ राजस्थान की ओर से वित्तीय स्वीकृति की सीमा बढ़ाने की मांग की गई थी।

एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस पर सकारात्मक निर्णय करते हुए ग्राम पंचायतों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी करने की सीमा को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू