लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कोटा में बच्चों की मौत पर चिकित्सा शिक्षा सचिव को नोटिस, CMO को तलब किया

By भाषा | Updated: December 31, 2019 05:44 IST

एनसीपीसीआर के अधिकारियों के मुताबिक आयोग ने राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव वैभव गैलरिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन कामकाजी दिनों के भीतर मामले में रिपोर्ट मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देइसके साथ ही आयोग ने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बीएस तंवर को तीन जनवरी को अपने समक्ष तलब किया है।आयोग ने कहा कि वह यह बताएं कि उन्होंने इस मामले में एनसीपीसीआर के समक्ष कार्यवाही रिपोर्ट क्यों नहीं सौंपी। 

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने कोटा स्थित एक सरकारी अस्पताल में कुछ दिनों के भीतर कई बच्चों की मौत होने के मामले में राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को तलब किया है।

खबरों के मुताबिक कोटा के जेकेलोन अस्पताल में कुछ दिन के भीतर 77 नवजात शिशुओं की असमय मृत्यु हुई है तथा 48 घंटे के भीतर 10 बच्चों की जान गई है। कोटा से सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस पर चिंता जताई है।

एनसीपीसीआर के अधिकारियों के मुताबिक आयोग ने राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव वैभव गैलरिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन कामकाजी दिनों के भीतर मामले में रिपोर्ट मांगी है।

इसके साथ ही आयोग ने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बीएस तंवर को तीन जनवरी को अपने समक्ष तलब किया है। आयोग ने कहा कि वह यह बताएं कि उन्होंने इस मामले में एनसीपीसीआर के समक्ष कार्यवाही रिपोर्ट क्यों नहीं सौंपी। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?