लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन मंगलवार से

By भाषा | Updated: March 22, 2021 19:23 IST

Open in App

जयपुर, 22 मार्च राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन कल मंगलवार से भरा जा सकेगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि तीन विधानसभा सीटों राजसमंद, सहाड़ा व सुजानगढ़ पर उपचुनाव के लिए 23 मार्च (मंगलवार) को अधिूसचना जारी होने के साथ ही नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का कार्य शुरू हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि 27 और 29 मार्च सार्वजनिक अवकाश और 28 को रविवार होने के कारण 5 दिन नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।

गुप्ता ने नामांकन के दौरान उम्मीदवार व उनके समर्थकों से कोरोना दिशा—निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण नामांकन के दौरान प्रत्याशी सहित 2 व्यक्ति और दो वाहनों को ही परिसर में आने की अनुमति मिल सकेगी।

उम्मीदवार 30 मार्च तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 31 मार्च को प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी जबकि तीन अप्रैल तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। 17 अप्रैल को प्रात: सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान होगा जबकि मतगणना दो मई को करवाई जाएगी।

कोविड-19 के मद्देनजर उम्मीदवारों को ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन नामांकन का भी विकल्प दिया गया है। प्रार्थी घर बैठे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किए वेबपोर्टल और मोबाइल ऐप से नामांकन दर्ज करवा सकेंगे और शपथ पत्र भी ऑनलाइन दे सकेंगे।

गौरतलब है कि राज्य में राजसमंद जिले की राजसंमद, भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा और चूरू जिले की तीनों विधानसभाओं में कुल 7 लाख 43,802 मतदाता हैं। अभी तक सत्तारूढ़ कांग्रेस व भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos