लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : फतेहपुर और चूरू में लगातार दूसरे दिन रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया

By भाषा | Updated: December 19, 2021 14:39 IST

Open in App

जयपुर, 19 दिसंबर उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राजस्थान के कई जिले शीतलहर की चपेट है जहां रात का पारा लगातार दूसरी रात जमाव बिंदु (शून्य डिग्री) से नीचे दर्ज किया गया है। बीती शुक्रवार- शनिवार की दरमियानी रात भी राज्य के सीकर, चूरू, करौली व चित्तौडगढ़ में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में शून्य डिग्री से नीचे (-) 4.7 डिग्री सेल्सियस, चूरू में (-) 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्यान शर्मा के अनुसार शनिवार रात को चूरू में पिछले 12 सालों का रिकार्ड तोड़ सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व दिसंबर माह में चूरू में सबसे कम न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस, 28 दिसंबर 1973 को दर्ज किया गया था।

विभाग के अनुसार बीती रात सीकर में न्यूनतम तापमान (-) 2.5 डिग्री सेल्सियस, करौली में (-) 0.6 डिग्री सेल्सियस, और चित्तौडगढ़ में (-) 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं भीलवाडा में रात का तापमान जमाव बिंदु पर, पिलानी में 0.1 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 0.2 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 0.4 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 1.5 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ के संगरिया में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी कर रखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह