लाइव न्यूज़ :

अब राजस्थान में शुरू हुआ नाम बदलने का उपक्रम, 'मियां का बाड़ा' को बना दिया 'महेशनगर'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 9, 2018 21:17 IST

उत्तर प्रदेश के मुगलसराय रेलवे स्टेशन का बदलने का मामला शांत नहीं हुआ था कि बदल दिया गया राजस्थान के एक गांव का नाम।

Open in App

जयपुर, 9 अगस्तः राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित 'मियां का बाड़ा' गांव अब महेश नगर के नाम से जाना जाएगा। यह सिर्फ मियां का बाड़ा का किस्सा नहीं है जालोर का नरपाड़ा और झुंझनू जिले का इस्माइलपुर गांव का नाम भी बदल दिया गया है। राज्य सरकार ने इन गांवों के नाम बदलने के प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा था। केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और इनका नाम बदल दिया गया। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुलग सराय स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय कर दिया है। इसके बाद काफी हंगामा मचा था। इसी तरह जालोर का नरपाडा अब नरपुरा तथा झुंझनू जिले का इस्माइलपुर अब पिछनवा खुर्द के नाम से जाना जाएगा।

राजस्थान के बाड़मेर जिले में 'मियां का बाड़ा' की आबादी 2000 की है। यहां कुल 250 घर हैं। जिसमें से कुल 4 अल्पसंख्यक समुदाय परिवार हैं। दोनों समुदाय के लोग आपसी सौहाद्र के साथ रहते हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि गांव के नाम की वजह से युवाओं के लिए शादी के रिश्ते नहीं आ रहे हैं। 1 अगस्त को जारी हुए सरकारी आदेश के मुताबिक “अब यह गांव अपने बदले हुए नाम यानी महेश नगर के नाम से जाना और पहचाना जाएगा।” 

कुछ दिन पहले राजस्थान सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से 27 गांवों के नाम बदलने की अनुमति मांगी थी। जिनमें से आठ गांवों के नाम बदलने की मंजूरी मिल गई। अधिकतर मुस्लिम नाम वाले गांव है। जिनका नाम बदला गया है। गांवों, कस्बों, शहरों, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों के नाम परिवर्तन के प्रस्तावों की जांच व देख-रेख के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय नोडल एजेंसी है।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :वसुंधरा राजेराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी