लाइव न्यूज़ :

राजस्थान निकाय चुनाव : पार्षद बनने के लिए 9930 उम्मीदवार मैदान में

By भाषा | Updated: January 19, 2021 21:35 IST

Open in App

जयपुर, 19 जनवरी राजस्थान के 90 निकायों में पार्षद पद के लिये चुनाव में 9930 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसके लिए 28 जनवरी को मतदान होना है।

राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि राज्य के 20 जिलों के 90 निकायों (1 नगर निगम, 9 नगर परिषद और 80 नगर पालिका) में सदस्य पदों के लिए होने वाले चुनाव में नाम वापसी के बाद कुल 9930 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं।

उन्होंने बताया कि नाम वापसी की आखिरी तिथि तक 2341 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए जबकि 50 उम्मीदवार निर्विरोध निवार्चित हो चुके हैं। इन सभी निकायों में 28 जनवरी को मतदान होगा जबकि मतगणना 31 जनवरी को होगी।

इन निकायों में 30 लाख से अधिक मतदाता हैं जबकि 3035 वार्डों के लिए 5253 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इन निकायों में अध्यक्ष पद के लिए अधिसूचना एक फरवरी को जारी की जाएगी जबकि मतदान सात फरवरी को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब