लाइव न्यूज़ :

राजस्थान निकाय चुनाव: सुबह 10 बजे तक 18.60 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: January 28, 2021 14:16 IST

Open in App

जयपुर, 28 जनवरी राजस्थान के 20 जिलों के 90 निकायों के लिये बृहस्पतिवार को मतदान हो रहा है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चलेगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता के अनुसार 20 जिलों के 90 निकायों के लिये सुबह 10 बजे तक 18.60 प्रतिशत मतदान हुआ।

उन्होंने बताया कि अजमेर, बांसवाड़ा, बीकानेर, भीलवाड़ा, बूंदी, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, पाली, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर जिलों के 90 निकायों में 30 लाख से ज्यादा मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि 90 निकायों के 3035 वार्डों के लिए 5253 मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है। इन निकायों में कुल 30 लाख 28 हजार 544 मतदाता हैं, जिनमें से 15 लाख 47 हजार 974 पुरुष, 14 लाख 80 हजार 514 महिला और 56 अन्य हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान, मतगणना एवं अन्य कार्यों के लिए समस्त चरणों में करीब 30 हजार कर्मियों को तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे