लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : दूसरे चरण में दो लाख 39 हजार से ज्यादा कोरोना योद्धाओं को लगेगा टीका

By भाषा | Updated: February 2, 2021 21:44 IST

Open in App

जयपुर, दो फरवरी राजस्थान में कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण में दो लाख 39 हजार से ज्यादा कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा।

चिकित्सा विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। फरवरी के पहले सप्ताह से टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होगा।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि टीकाकरण के पहले चरण के उत्साहजनक परिणामों के बाद दूसरे चरण का टीकाकरण प्रारंभ कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहित सभी सैन्य बलों को टीका लगाया जाएगा। इनके अलावा राजस्व विभाग, स्थानीय निकाय, पंचायतीराज विभाग और पुलिस कार्मिकों का भी टीकाकरण होगा।

डॉ. शर्मा ने बताया कि अब तक कोविन सॉफ्टवेयर में राजस्व विभाग के 22 हजार 520, स्थानीय निकायों के 55 हजार 362 और पुलिस व सैन्य बलों के एक लाख 61 हजार 236 लोगों का पंजीकरण हो चुका है। इस तरह कुल दो लाख 39 हजार 118 लोगों को दूसरे चरण में टीका लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों का प्रथम चरण में टीका नहीं लग सका है, वे भी इस चरण में टीका लगवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में अब तक तीन लाख 30 हजार 990 स्वास्थ्य कार्मिकों को टीका लगाया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश भर में दूसरे चरण के टीकाकरण के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आमजन में टीके को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कोविशील्ड वैक्सीन के दो लाख 62 हजार 520 और कोवैक्सीन के एक लाख 77 हजार 340 डोज प्राप्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे