लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : मोहन भागवत ने अंतरराष्ट्रीय कलाकार अनवर खान मांगणियार का सम्मान किया

By भाषा | Updated: September 26, 2021 22:08 IST

Open in App

बाड़मेर (राजस्थान), 26 सितंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत ने रविवार को सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कलाकार अनवर खान मांगणियार के घर जाकर उनका सम्मान किया।

भागवत ने अपने जोधपुर प्रवास के दौरान खान से मिलने का कार्यक्रम बनाया। खान ने नई दिल्ली में अप्रैल में एक कार्यक्रम के दौरान लोकगीत के माध्यम से भागवत का नाम लेकर उन्हें ‘‘पधारो म्हारे देश’’ के जरिये आमंत्रित किया था।

भागवत रविवार को बाडमेर स्थित खान के घर गये जहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

एक बयान के अनुसार भागवत अनवर खान के घर लगभग एक घंटा रुके, घर के बाहर से ही ढोल बजाते हुए स्वागत कर उनको अंदर ले जाया गया जहां खान ने पारंपरिक वेशभूषा में "वारी जाऊ रे, बलिहारी जाऊ रे म्हारा सदगुरु आंगन आया" गाकर उनका अभिनंदन किया।

सुप्रसिद्ध लोक गायक अनवर खान के साथी कलाकारों, परिवारजनों व उनके शिष्यों से भी सरसंघचालक ने परिचय एवं संवाद किया।

भागवत ने बाड़मेर सह जिला संघचालक मनोहर बंसल, जोधपुर प्रांत और जयपुर प्रांत से साथ आए अन्य संघ प्रचारकों के साथ अनवर खान के घर अल्पाहार लिया। उन्होंने खान को नागपुर आने का निमंत्रण दिया।

अनवर खान मांगणियार अंतरराष्ट्रीय ख्याती प्राप्त भारत के एक लोकप्रिय मारवाड़ी लोक भजन गायक मिरासी समाज से हैं। वे बइया गांव फतेहगढ़ से है, जो की सीमावर्ती जैसलमेर जिले में है। खान ने 55 से अधिक देशों में अनेक प्रसिद्ध संस्थाओं के मंच से मनमोहक गीत व भजनों की प्रस्तुति दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग