लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: गहलोत सरकार के मंत्री खाचरियावास ने कहा- राम मंदिर के लिये दो माह का वेतन और चांदी की ईंट देंगे

By भाषा | Updated: August 4, 2020 20:36 IST

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राम मंदिर भूमि पूजन के मौके पर पूरे देश में दिवाली सा माहौल होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा था कि वे भी मंगलवार को अपने घरों पर हनुमान चालीसा का पाठ करें।कमलनाथ ने शनिवार को कहा था कि मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूं। देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी।

जयपुर: राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में योगदान के रूप में अपने दो माह का वेतन और चांदी की एक ईंट देंगे। खाचरियावास ने कहा, ’’मैं राम मंदिर निर्माण के लिये दो महीने का वेतन और चांदी की एक ईंट दूंगा।’’

उन्होंने लोगों से भी अपनी क्षमता के अनुसार राम मंदिर निर्माण के लिये योगदान देने की अपील की। खाचरियावास ने कहा कि यह अवसर पूरे देश में दिवाली जैसा होगा और हमारे अंदर भी दिवाली जैसा माहौल होना चाहिए। 

इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता कमलनाथ ने अयोध्या में होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन से पहले भोपाल स्थित अपने आवास पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया।

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने दावा किया है कि मध्यप्रदेश की तरफ से वे लोग 11 चांदी की ईंट अयोध्या भेज रहे हैं। ये कांग्रेस नेताओं के चंदे से खरीदी गई हैं। उन्होंने कल के दिन को एतिहासिक बताया है।

इससे पहले इस बारे में मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने रविवार को यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि  कमलनाथ के आवास पर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ होगा। उन्होंने कहा था कि कमलनाथ हनुमानजी के बड़े भक्त हैं। कमलनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा था कि वे भी मंगलवार को अपने घरों पर हनुमान चालीसा का पाठ करें।’’ 

इससे पहले कमलनाथ ने राम मंदिर निर्माण का किया था स्वागत- 

कमलनाथ ने शनिवार को कहा था, ‘‘मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूँ। देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी। राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है। ये सिर्फ़ भारत में ही संभव है।’’ गुप्ता ने कहा, ‘‘हनुमान चालीसा का पाठ पूरी तरह से आध्यात्मिक आयोजन है।

इसे किसी अन्य परिप्रेक्ष्य में नहीं देखा जाना चाहिए।’’ गुप्ता ने कहा कि जब कमलनाथ सांसद थे, तब उन्होंने कुछ साल पहले छिंदवाड़ा जिले में 101 फुट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कराई थी।कमलनाथ ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूँ। देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है। ये सिर्फ़ भारत में ही संभव है।’’

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी चाहते थे राम मंदिर निर्माण  

वहीं, इस मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी यही चाहते थे कि जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने और राम लला वहां विराजें।

सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि ‘रामहि केवल प्रेमु पिआरा। जानि लेउ जो जान निहारा॥ भावार्थ:-श्री रामचन्द्रजी को केवल प्रेम प्यारा है, जो जानने वाला हो (जानना चाहता हो), वह जान ले।’ उन्होंने लिखा, ‘‘हमारी आस्था के केंद्र भगवान राम ही हैं। और आज समूचा देश भी राम भरोसे ही चल रहा है।

इसीलिए हम सबकी आकांक्षा है कि जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने और राम लला वहां विराजें। :दिवंगत प्रधानमंत्री: राजीव गांधी जी भी यही चाहते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘रही बात मुहूर्त की, तो इस देश में 90 प्रतिशत से भी ज्यादा हिन्दू ऐसे होंगे जो मुहूर्त, ग्रह दशा, ज्योतिष, चौघड़िया आदि धार्मिक विज्ञान को मानते हैं।’’

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल