लाइव न्यूज़ :

राजस्थान खान विभाग ने पिछले साल से 626 करोड़ अधिक राजस्व अर्जित किया : डॉ. अग्रवाल

By भाषा | Updated: November 11, 2021 21:16 IST

Open in App

जयपुर, 11 नवंबर राजस्थान के खनिज विभाग ने चालू वित्त वर्ष में अक्टूबर माह तक रिकार्ड 2,941 करोड़ 45 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव खान डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 626 करोड़ रुपए अधिक हैं, वहीं सामान्य वर्ष 2019-20 की तुलना में भी 616 करोड़ रु. अधिक राजस्व अर्जित किया गया है।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विभागीय निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने और नियमित समीक्षा के कारण राजस्व बढ़ाने में सफलता मिली है। विभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन गतिविधियों के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई में तेजी लाई गई है।

एक सरकारी बयान में अग्रवाल ने बताया कि अवैध खनन परिवहन और भंडारण के संबंध में इस वित्त वर्ष में 5,384 प्रकरण दर्ज कर 478 प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। इस दौरान 5,472 वाहन, उपकरण और मशीन आदि को जब्त कर 49 करोड़ एक लाख रुपए वसूले जा चुके है।

उन्होंने बताया कि इसमें बजरी के अवैध खनन परिवहन पर की गई कार्रवाई शामिल है। बजरी का अवैध परिवहन करने के मामले में 386 प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही 3,501 वाहन जब्त कर 24 करोड़ दो लाख रुपए वसूले गए हैं।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि एक मोटे अनुमान के अनुसार राज्य में खनन गतिविधियों से छह से आठ लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं 22 से 25 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार मिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह