लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : जयपुर सहित तीन शहरों में महापौर का चुनाव मंगलवार को

By भाषा | Updated: November 9, 2020 14:25 IST

Open in App

जयपुर, नौ नवम्बर राजस्थान के जयपुर सहित तीन शहरों में छह नगर निगमों के महापौर का चुनाव मंगलवार को होगा। इन निगमों के लिए कुल 13 उम्मीदवार महापौर बनने की दौड़ में हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर ग्रेटर, जयपुर हेरिटेज, जोधपुर उत्तर, जोधपुर दक्षिण, कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण नगर निगम में कुल 13 उम्मीदवारों ने 16 नामांकन दाखिल किए हैं। जोधपुर दक्षिण में तीन प्रत्याशी हैं जबकि बाकी पांच नगर निगम जयपुर ग्रेटर, जयपुर हेरीटेज, जोधपुर उत्तर, कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण में दो-दो ही प्रत्याशी हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार महापौर के लिए मतदान 10 नवंबर को सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक होगा जबकि मतदान के तुरन्त बाद मतगणना करवाई जाएगी। इसी तरह इन निगमों में उप महापौर का चुनाव 11 नवंबर को होगा।

जहां तक राजस्थान जयपुर के दो नगर निगमों की बात है तो जयपुर हेरिटेज नगर निगम में भाजपा की ओर से कुसुम यादव व कांग्रेस की ओर से मुनेश गुर्जर ने पर्चा दाखिल किया है। वहीं जयपुर ग्रेटर में महापौर पद के लिए कांग्रेस की ओर से दिव्या सिंह और भाजपा की ओर से डॉ.सौम्या गुर्जर उम्मीदवार हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य के नवगठित नगर जयपुर हैरिटेज, जयपुर ग्रेटर, जोधपुर उत्तर, जोधपुर दक्षिण, कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण में कुल 560 वार्डों के लिए हाल ही चुनाव हुआ। कांग्रेस को जोधपुर उत्तर व कोटा उत्तर नगर निगम में स्पष्ट बहुमत मिला है। जोधपुर उत्तर में कुल 80 सीटों में से कांग्रेस को 53, भाजपा को 19 व निर्दलियों को आठ वार्ड में जीत मिली। वहीं कोटा उत्तर के कुल 70 वार्ड में से 47 में कांग्रेस, 14 में भाजपा व नौ में निर्दलीय उम्मीदवार जीते।

वहीं भाजपा को जयपुर ग्रेटर और जोधपुर-दक्षिण नगर निगम में बहुमत मिला। जयपुर ग्रेटर के 150 वार्ड में से भाजपा 88 में, कांग्रेस 49 में तथा निर्दलीय 13 में जीते हैं। जोधपुर दक्षिण नगर निगम की बात की जाए तो कुल 80 सीट में से 43 सीटें भाजपा को मिली हैं जबकि कांग्रेस को 29 और निर्दलीयों को आठ सीट मिली हैं।

कोटा दक्षिण तथा जयपुर हेरिटेज में महापौर किसका बनेगा यह फैसला निर्दलीयों के रुख पर निर्भर करेगा। कोटा दक्षिण नगर निगम की 80 सीटों में से कांग्रेस व भाजपा के खाते में 36-36 सीटें आई हैं जबकि आठ सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे हैं। इसी तरह जयपुर हेरीटेज नगर निगम की कुल 100 सीटों में से कांग्रेस के 47 पार्षद व भाजपा के 42 पार्षद बने हैं। यहां 11 वार्ड में निर्दलीय जीते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह