लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: विवाहिता ने जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: July 19, 2021 20:47 IST

Open in App

जयपुर, 19 जुलाई जयपुर की एक विवाहिता ने अपने प्रेमी पर जबरन धर्मांतरण कर इस्लाम धर्म अपनाने का आरोप लगाया है। विवाहिता चार वर्ष पूर्व अपने प्रेमी के साथ भागकर श्रीनगर चली गई थी।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह इस संबंध में मामला दर्ज करवाने प्रताप नगर थाने गई तो थानाधिकारी ने मामला दर्ज नहीं किया और उसने शनिवार रात को इस्तगासे के जरिये प्राथमिकी दर्ज करवाई।

जब मामला सामने आया तो जयपुर पुलिस आयुक्त ने थानाधिकारी श्रीमोहन मीणा को पद से हटा दिया और आरोपी की तलाश में पुलिस के तीन दल श्रीनगर, दिल्ली और भरतपुर भेजे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘‘ महिला पहले से ही विवाहित थी और अपने पति और बच्चे के साथ प्रताप नगर में रह रही थी, जहां चार साल पहले वह आरोपी शाहिद के सम्पर्क में आयी। बाद में आरोपी शाहिद के साथ प्रेम संबंध के चलते वह अपने बेटे को साथ लेकर चली गई। दोनों जयपुर से उमराबाद गये और वहां पति-पत्नी के रूप में रहने लग गये।’’

शाहिद श्रीनगर के उमराबाद नामक स्थान का रहने वाला था और उसके कुछ रिश्तेदार भरतपुर में रहते थे।

अधिकारी के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि ‘‘उसे जबरन इस्लाम धर्म परिवर्तन करवाकर उसका नाम बदल दिया गया। उसके बेटे का भी नाम बदल दिया गया। उन्हें इस्लाम धर्म पालन करने के लिये मजबूर किया गया। कुछ दिनों के बाद आरोपी ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह कुछ समय पूर्व जयपुर लौटी और पुलिस से सम्पर्क किया।’’

शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपी की तलाश में पुलित दलों को श्रीनगर, दिल्ली और भरतपुर भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल