लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: टिड्डी दल ने चौपट की फसल, सदमे से किसान की मौत, जोधपुर संभाग के कई जिले प्रभावित

By धीरेंद्र जैन | Updated: January 30, 2020 03:53 IST

जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व सीमावर्ती बाड़मेर जिले के गुढामलानी क्षेत्र के पीपराली गांव में टिड्डियों का हमला हुआ था जिसमें यहां के एक किसान निम्बाराम के 35 बीघा खेत में बोई गई सारी फसल पूरी तरह चौपट हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के पश्चिमी जिलों में पाकिस्तान की ओर से आ रहे टिड्डीदलों ने जोधपुर संभाग में अधिकांश फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके कारण किसान सदमे में हैं और इसी सदमे के चलते बाड़मेर के एक किसान की मौत हो गई।

राजस्थान के पश्चिमी जिलों में पाकिस्तान की ओर से आ रहे टिड्डीदलों ने जोधपुर संभाग में अधिकांश फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके कारण किसान सदमे में हैं और इसी सदमे के चलते बाड़मेर के एक किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान ने तीन लाख रुपये का कर्ज ले रखा था और टिड्डियों के हमले में उसकी पूरी फसल चौपट हो गई।

जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व सीमावर्ती बाड़मेर जिले के गुढामलानी क्षेत्र के पीपराली गांव में टिड्डियों का हमला हुआ था जिसमें यहां के एक किसान निम्बाराम के 35 बीघा खेत में बोई गई सारी फसल पूरी तरह चौपट हो गई। किसान ने अपने परिवार के साथ बर्तनों से आवाज कर इस हमले को नाकाम करने की भरसक कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया और उजड़े हुए खेतों को देखकर लगे सदमे के चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां किसान की मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की ओर से आ रही इन टिड्डियों का हमला लगातार जारी है। जिससे किसानों की रबी की बुवाई कर चुके किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कुछ दिन पूर्व भी बालोतरा के किटनोद गांव में टिड्डियों के हमले से हुए नुकसान के कारण एक अन्य किसान भागाराम की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :राजस्थानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं