लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विधानसभाः 'छपाक' फिल्म कर मुक्त, भाजपा विधायक ने किया बहिष्कार, कहा-राजस्व नुकसान हुआ

By भाषा | Updated: February 11, 2020 14:47 IST

प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक शंकर सिंह रावत द्वारा इस बारे में उठाए गए सवाल पर सदन में हंगामा हुआ। विधायक ने राज्य में फिल्म 'छपाक' को कर-मुक्त किए जाने के राज्य सरकार के फैसले से हुए राजस्व नुकसान को लेकर सवाल पूछा था।

Open in App
ठळक मुद्देसंसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि फिल्म को दस जनवरी को करमुक्त किया गया था।विपक्ष के सदस्य खड़े हो गए और नारेबाजी करने लगे। बाद में वे आसन के सामने आ गए।

राजस्थान विधानसभा में विपक्षी भाजपा ने 'छपाक' फिल्म को लेकर पूरक प्रश्न पूछे जाने के मुद्दे पर मंगलवार को प्रश्नकाल का बहिष्कार किया।

प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक शंकर सिंह रावत द्वारा इस बारे में उठाए गए सवाल पर सदन में हंगामा हुआ। विधायक ने राज्य में फिल्म 'छपाक' को कर-मुक्त किए जाने के राज्य सरकार के फैसले से हुए राजस्व नुकसान को लेकर सवाल पूछा था।

इसके जवाब में संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि फिल्म को दस जनवरी को करमुक्त किया गया था। सदस्य ने कर संग्रहण की जो जानकारी चाही है वह 20 फरवरी के बाद ही पता चल सकेगी। विधायक ने पूरक प्रश्न में अभिनेत्री के बारे में जानकारी लेनी चाहिए लेकिन अध्यक्ष सीपी जोशी ने इसकी अनुमति नहीं दी और कहा कि यह मूल प्रश्न के संदर्भ में नहीं है। इस पर विपक्ष के सदस्य खड़े हो गए और नारेबाजी करने लगे। बाद में वे आसन के सामने आ गए।

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी बोलने की कोशिश की लेकिन अध्यक्ष ने उन्हें अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि मूल प्रश्न वित्त विभाग से संबंद्ध था जबकि पूरक प्रश्न संस्कृति विभाग से संबंद्ध है। विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा और बाद में प्रश्नकाल का बहिष्कार करते हुए बहिर्गमन किया।

पत्रकारों से बात करते हुए सदन में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि विपक्ष ने प्रश्नकाल का बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायक ने पूरक प्रश्न में पूछा था कि यह वही अभिनेत्री है जो जेएनयू गईं थीं और वहां एक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था जो कथित राष्ट्र विरोधी ताकतों को मजबूत करने के लिए था। 

टॅग्स :राजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअशोक गहलोतवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह