लाइव न्यूज़ :

सूचना तकनीक के व्यापक उपयोग से राजस्थान ई-गवर्नेंस में अग्रणी : गहलोत

By भाषा | Updated: December 24, 2021 19:57 IST

Open in App

जयपुर, 24 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा आज शासन, प्रशासन और जीवन के हर क्षेत्र में सूचना तकनीक का बड़ा महत्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकाधिक उपयोग सुनिश्चित कर ई-गवर्नेंस को बढ़ावा दिया है, जिससे राजस्थान संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा है।

गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजीव-2021 डिजिटल क्विजथॉन विजेताओं के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी स्कूल, मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना, राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंसी योजना, कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना जैसी योजनाएं संचालित कर विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री ने क्विजथॉन के विजेताओं से संवाद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक रहे हैं। राजीव गांधी ने ई-गवर्नेंस और आईटी का लाभ घर-घर पहुंचाने का जो सपना देखा था, आज वह साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह शुभ संकेत है कि युवा जागरूकता के साथ राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर और आईटी का उपयोग कर आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कार्यक्रम में क्विजथॉन के जयपुर जिले के 20 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ऐसे आयोजन आगे भी जारी रखें ताकि युवाओं को प्रोत्साहन मिलता रहे। गहलोत ने अपील की कि नयी पीढ़ी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना आजाद, डॉ. भीमराव आम्बेडकर, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे महान नेताओं की देश के विकास के प्रति सोच और सिद्धांतों को अपनाकर आगे बढ़ें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ युवा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी काम करें, इससे उन्हें नए अनुभव मिलेंगे और उनके व्यक्तित्व का विकास होगा। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि क्विजथॉन ने युवाओं में उत्साह का संचार किया है। इनमें 17 से 23 आयु वर्ग के 59 हजार 568 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया और 29 जिलों के 165 विद्यार्थी विजेता रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर