लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Ki Taja Khabar: राजस्थान में आज कोरोना के 57 नए मामलों की पुष्टि, राज्य में संक्रमितों की संख्या हुई 1535

By धीरेंद्र जैन | Updated: April 20, 2020 18:18 IST

आज अब तक सामने आए मामलों में सर्वाधिक 43 मामले जयपुर में मिले, वहीं जोधपुर में 4, कोटा में 3, झुंझुनू में 2, नागौर, बांसवाड़ा और अजमेर में एक-एक संक्रमित मिला। 

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1535 तक पहुंच गया है।इससे पहले रविवार को 127 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसमें सबसे ज्यादा जोधपुर में 48 पॉजिटिव मिले।

जयपुर:राजस्थान में आज 57 नए कोरोनो संक्रमितों के साथ रोगियों का आंकड़ा 1535 पर पहुंच गया है। वहीं आज अब तक सामने आए मामलों में सर्वाधिक 43 मामले जयपुर में मिले, वहीं जोधपुर में 4, कोटा में 3, झुंझुनू में 2, नागौर, बांसवाड़ा और अजमेर में एक-एक संक्रमित मिला। 

राज्य में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1535 तक पहुंच गया है। वहीं दो और मौतों के साथ राज्य में इस बीमारी के चलते मरने की संख्या बढ़कर अब 25 हो गई है। उक्त दोनों मरीजों की रिपोर्ट मरने के बाद पाॅजीटिव पाई गई।

इससे पहले रविवार को 127 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसमें सबसे ज्यादा जोधपुर में 48 पॉजिटिव मिले। वहीं नागौर में 27, भरतपुर में 17, जयपुर में 16, सवाई माधोपुर-अजमेर में 5-5, बीकानेर, झालावाड़ और कोटा में 2-2, झुंझुनू, जैसलमेर और हनुमानगढ़ में एक-एक पॉजिटिव पाया गया।  

राजस्थान में आज अब तक मिले 57 नये मामलों के साथ प्रदेश में संक्रमितों को आंकड़ा 1500 के पार पहुंच गया है। कुल 1535 में सबसे ज्यादा जयपुर में 580 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं जोधपुर में 280 (इसमें 46 ईरान से आए), भरतपुर-कोटा में 102, टोंक में 95, बांसवाड़ा में 61, नागौर में 59, जैसलमेर में 46 (इसमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 39, बीकानेर में 37, भीलवाड़ा में 29, झालावाड़ में 20, अजमेर में 24, चूरू में 14, दौसा में 13, अलवर में 7, डूंगरपुर-सवाईमाधोपुर में 5-5, उदयपुर में 4, करौली-हनुमानगढ़ में 3-3, प्रतापगढ़, सीकर और पाली में 2-2, मरीजों के साथ ही बाड़मेर और धौलपुर में 1-1 कोरोना मरीज मिल चुके हैं।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 25 लोगों की मौत हुई। इसमें सबसे ज्यादा 14 मौतें जयपुर में हुई। वहीं, कोटा में 3, जोधपुर-भीलवाड़ा में दो-दो, जबकि नागौर, बीकानेर और टोंक में एक-एक की मौत हुई है। इनमें आगरा ये इलाज के लिए जयपुर लाई गई के एक 13 साल की बच्ची  के अतिरिक्त सभी मृतक 47 साल से ज्यादा के हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं