लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: राजस्थान में कोरोना से 60 वर्षीय वृद्धा की मौत, 69 नए मामले आए सामने, राज्य में संक्रमितों की संख्या हुई 2152

By भाषा | Updated: April 26, 2020 15:54 IST

60 साल की महिला को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद शनिवार को उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और रविवार तडके उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।राज्यभर में 22 मार्च से बंद लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।  

जयपुर: राजस्थान में रविवार को कोरोनावायरस संक्रमण से एक महिला की मौत और दोपहर दो बजे तक इस वायरस से संक्रमित 69 नये मरीज सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 2,152 हो गये। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जोधपुर के एमजीएच अस्पताल में प्रतापनगर निवासी 60 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

वह उच्च रक्तचाप, मधुमेह बीमारी से पीडित थी। महिला को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और रविवार तडके उसकी मौत हो गई। इस बीच, कोरोना वायरस संक्रमण के 69 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,152 हो गयी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के 69 नये मामलों में से नागौर में 20, जोधपुर में 23, अजमेर में 11,जयपुर में 6,कोटा में 3, धौलपुर में 2, झालावाड—हनुमानगढ—सीकर—भरतपुर में एक एक मरीज पाये गये है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 36 हो गयी है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से बंद है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाराजस्थानराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं