लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कॉलेज के शिक्षक पर दो लड़कों ने बदला लेने के लिए किया हमला, कर्मचारियों ने पीटा

By एएनआई | Updated: March 20, 2019 14:17 IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दोनों युवक अपने दोस्त का बदला लेने गये थे जिसे इसी विश्विद्यालय के अध्यापक ने पीटा था।

Open in App

राजस्थान के झुंझनू में श्री जगदिशप्रसाद झाबरमल टिबरेवाल विश्वविद्यालय में दो युवकों के साथ कॉलेज के कर्मचारियों के मारपीट का मामला सामने आया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दोनों युवक अपने दोस्त का बदला लेने गये थे जिसे इसी विश्वविद्यालय के अध्यापक ने पीटा था।

मामले की जानकारी देते हुए झुंझनू सदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ सुरेश ने बताया दो युवकों के साथ मारपीट मंगलवार को हुई थी। एएनआई के अनुसार पुलिस ने बताया, 'कालेज मे हुए विवाद का पता चलते ही पुलिस वहां पहुंच गई थी। हमें यह पता चला है कि दो लड़के झगड़े के मकसद से कॉलेज में घुसे थे। इसके बाद उन दोनों और कॉलेज के कर्मचारियों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसमें एक या दो शिक्षकों को भी चोट आई है।' 

पुलिस ने साथ बताया, 'एक छात्र को अध्यापक ने दो दिन पहले डांटा था। दो छात्र जो परिसर में घुसे थे वह कॉलेज के छात्र नहीं थे। हम मामले की जांच कर रहे हैं।' बहरहाल, दो युवकों मे से एक ने अपने बचाव में कहा है कि 'एक अध्यापक ने मेरे चचेरे भाई को थप्पड़ मारा था। इसके बाद उसने मुझे फोन किया और बुलाया। हम वहां यही पता करने गए थे कि हुआ क्या है। हालांकि, कॉलेज कर्मचारियों और अध्यापकों ने हमें बेरहमी से पीटा।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं