लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जैसलमेर में सैन्य अभ्यास के दौरान 3 मिसाइलें मिसफायर, जांच जारी

By अंजली चौहान | Updated: March 25, 2023 09:45 IST

राजस्थान के पोखरण में सैन्य अभ्यास के दौरान मिसाइलें मिसफायर होने के बाद उनका मलबा खेतों में बिखरा दिखा, जिसे जब्द करके जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे राजस्थान के पोखरण में सैन्य अभ्यास के दौरान मिसाइलें हुए मिसफायर तीन मिसाइलें मिसफायर होने के बाद मलबा खेतों में बिखरा अधिकारियों ने हादसे के बाद जांच के आदेश दिए

जैसलमेर: राजस्थान के जैलमेर में भारतीय सेना के द्वारा किए जा रहे फायरिंग अभ्यास के दौरान तीन मिसाइलें मिसफायर हो गईं। फायरिंग अभ्यास पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में हो रहा था, इसी दौरान जमीन से हवा में मारी जाने वाली मिसाइलें तकनीकी खराबी के कारण मिसाफायर हो गईं।

इस हादसे का बाद इलाके में हड़कंप मच गया क्योंकि मिसफायर होने के बाद मिसाइलों का मलबा अलग-अलग गांवों के खेतों में जा गिरा। मिसाइलों के विस्फोट से आम लोग काफी डर गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, बताया जा रहा है कि इस हादसे में किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है। 

घटना का संज्ञान लेते हुए रक्ष प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने कहा कि सैन्य अभ्यास के दौरान मिसाइलें मिसफायर हो गईं। जांच शुरू कर दी गई है और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

दो मिसाइलों का मलबा मिला एक की जांच जारी 

जानकारी के मुसाबिक, जो तीन मिसाइलें मिसफायर हुई है। उन मिसाइलों में से दो का मलबा बरामद कर लिया गया है, जबकि एक अभी भी गायब है। पुलिस और सेना की टीमें फिलहाल तीसरी मिसाइल की तलाश कर रही हैं। 

गौरतलब है कि सेना के विशेषज्ञों द्वारा 10 से 25 किलोमीटर की दूरी की मिसाइलों का परीक्षण किया जा रहा था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण यह अपने पथ से भटक गई।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कैलाश विश्नोई ने घटना की पुष्टि की और कहा कि अजासर गांव के एक खेत में एक मिसाइल मिली है। दूसरी मिसाइल दूसरे क्षेत्र में मिली थी। मिसाइल ने खेत में बड़े-बड़े गड्ढे बना दिए। हालांकि, इससे किसी को भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। 

टॅग्स :Armyjaisalmer-acराजस्थानमिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह