लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः 21 आईएएस, 56 आईपीएस, 28 आईएफएस और 183 RAS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 5, 2021 20:54 IST

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने 288 अधिकारी बदल दिए। पंचायती राज चुनाव में जबर्दस्त मात खा चुकी राज्य सरकार ने प्रदेश में शेष जिलों में बच रहे पंचायती और स्थानीय निकाय चुनाव से पहले अपनी फिल्डिंग को एक बार फिर से कसा है।

Open in App
ठळक मुद्दे183 राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की गई है।राजेन्द्र विजय को बारां का जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के पद पर लगाया गया है।पुलिस अधीक्षक और पांच रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों को बदल दिया गया।

जयपुरः राजस्थान सरकार ने सोमवार देर रात एक साथ 288 अधिकारी बदल दिए। इसमें 56 भारतीय पुलिस सेवा, 28 भारतीय वन सेवा और 183 अन्य प्रशासनिक सेवाओं सहित 21 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला कर दिया। फेरबदल में 14 जिलों के 3 कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और पांच रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों को बदल दिया गया।

1991 बैच के IAS अधिकारी सुधांशु पंत को अतिरिक्त मुख्य सचिव, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी व भूजल विभाग के पद लगाया गया है। मुग्धा सिन्हा को कला और संस्कृति के अलावा विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है।

पीसी किशन को पंचायती राज के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। चूरू, बारां और झालावाड़ के कलेक्टर भी बदल दिए गए। सांवरमल वर्मा को चूरू कलेक्टर बनाया गया, परियोजना निदेशक सह संयुक्त सचिव ईजीएस (रोजगार गारंटी योजना) राजेंद्र विजय को बारां में एक कलेक्टर के रूप में स्थानांतरित किया गया, जबकि खादी बोर्ड के सचिव हरिमोहन मीणा को झालावाड़ कलेक्टर नियुक्त किया गया।

इसी प्रकार सचिव खादी बोर्ड जयपुर के पद पर कार्य कर रहे हरि मोहन मीणा तबादला झालावाड़ के जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के पद पर किया गया है। विभाग के आदेशानुसार पुलिस महकमे के अतिरिक्त महानिदेशक, पुलिस प्रशिक्षण, नीना सिंह को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, नागरिक अधिकार एवं मानव तस्करी रोधी, के पद पर लगाया है। वहीं गोविंद गुप्ता को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आयोजना, आधुनिकीकरण और कल्याण के पद पर लगाया गया है।

जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों को भी बदला गया है। प्रीति चंद्रा को पुलिस अधीक्षक बीकानेर, जगदीश चंन्द्र शर्मा को पुलिस अधीक्षक अजमेर, कालू राम रावत को पुलिस अधीक्षक पाली, प्रीति जैन को पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़, कुंवर राष्ट्रदीप को पुलिस अधीक्षक सीकर, अनिल कुमार द्वितीय को जोधपुर ग्रामीण, विकास शर्मा को पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा, राजीव पचार को पुलिस अधीक्षक उदयपुर, प्रह्लाद सिंह को पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं , अनिल कुमार को पुलिस अधीक्षक दौसा, देवेन्द्र कुमार को पुलिस अधीक्षक भरतपुर, विनीत कुमार बंसल को पुलिस अधीक्षक बारां, नारायण टोगस को पुलिस अधीक्षक चूरू और सुधीर जोशी को पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर के पद पर लगाया गया है।

आदेशानुसार भारतीय वन सेवा के 28 अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। भारतीय वन सेवा के डॉ. दीप नारायण पाण्डे को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, विकास जयपुर के पद पर तैनात किया गया है वहीं छह अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक और अन्य अधिकारिया को स्थानांतरित किया गया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल कर 183 अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है।

कार्मिक विभाग के अनुसार जयपुर के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त नरेन्द्र शर्मा को राजस्थान राज्य खाद्य आपूर्ति निगम में महाप्रबंधक, राजस्थान राज्य पाठयपुस्तक मंडल के सचिव हरलीलाल अटल को लोक सेवा और लोक समस्या समाधान में संयुक्त सचिव के पद पर लगाया गया है। सूची के मुताबिक कई जिलों के अतिरिक्त कलेक्टर और उपखंड अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों