लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदलः 103 आईएएस अधिकारियों के तबादले, राजीव स्वरूप नए मुख्य सचिव

By भाषा | Updated: July 3, 2020 13:32 IST

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 103 आईएएस अधिकारी बदले गए हैं। राजीव स्वरूप को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के कार्मिक विभाग ने बृहस्पतिवार देर रात इन तबादलों व प्रशासनिक फेरबदल का आदेश निकाला।मुख्य सचिव (उद्योग) सुबोध अग्रवाल को अब अतिरिक्त मुख्य सचिव (खान व पेट्रोलियम विभाग) बनाया गया है। अग्रवाल की जगह नरेश पाल गंगवार को प्रमुख शासन सचिव (उद्योग) बनाया गया है। बूंदी के जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा जयपुर के जिला कलेक्टर होंगे।

जयपुऱःराजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 103 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव स्वरूप को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है।

राज्य के कार्मिक विभाग ने बृहस्पतिवार देर रात इन तबादलों व प्रशासनिक फेरबदल का आदेश निकाला। राज्य सरकार ने डीबी गुप्ता की जगह राजीव स्वरूप को मुख्य सचिव बनाया है। इसी तरह अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह को गृह सचिव का कार्यभार दिया गया है।

इस पद पर राजीव स्वरूप थे। वहीं अखिल अरोड़ा को रोहित कुमार सिंह की जगह चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। कुल मिलाकर तीन अतिरिक्त मुख्य सचिव, पांच संभागीय आयुक्त व 15 जिला कलेक्टर के नाम इस तबादला सूची में हैं। जानकारों के अनुसार गुप्ता को उनके पद से हटाए जाने का कोई तात्कालिक कारण स्पष्ट नहीं है क्योंकि तबादला सूची में गुप्ता के नये पद के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। गुप्ता इस साल सितंबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

वहीं नये मुख्य सचिव राजीव स्वरूप इसी साल अक्तूबर में सेवानिवृत्त होंगे। सूत्रों का कहना है कि कोरोना वायरस संकट में बेहतर प्रबंधन के आधार पर ही स्वरूप व रोहित कुमार सिंह को नया पद दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) सुबोध अग्रवाल को अब अतिरिक्त मुख्य सचिव (खान व पेट्रोलियम विभाग) बनाया गया है।

अग्रवाल की जगह नरेश पाल गंगवार को प्रमुख शासन सचिव (उद्योग) बनाया गया है। बूंदी के जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा जयपुर के जिला कलेक्टर होंगे। जोगाराम को इस पद से हटाकर आबकारी विभाग में आयुक्त बनाया गया है। तबादलों के तहत जयपुर विकास प्राधिकार (जेडीए) के आयुक्त टी रविकांत को शासन सचिव वित्त बनाया गया है।

उनकी जगह गौरव गोयल को जेडीए आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के साथ कथित मतभेद के चलते श्रेया गुहा को पर्यटन विभाग से हटाकर प्रमुख शासन सचिव (वन) बनाया गया है। पंचायत विभाग में विशिष्ट शासन सचिव आरुषि अजेय मलिक को अजमेर में संभागीय आयुक्त बनाया गया है। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरअशोक गहलोतसचिन पायलटकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह