मुख्यमंत्री गहलोत की तबीयत बिगड़ी, डाॅक्टरों ने दी आराम की सलाह, फलौदी विधायक पब्बाराम को कोरोना
By धीरेंद्र जैन | Updated: August 17, 2020 20:01 IST2020-08-17T20:01:28+5:302020-08-17T20:01:28+5:30
डाॅक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री अपने निवास पर विश्राम कर रहे है और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाये हुए हैं। वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार के मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी की तबीयत भी खराब बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री को हल्के बुखार की शिकायत बताते हुए चिकित्सकों ने उनकी जांच के बाद उन्हें आराम की सलाह दी है। (file photo)
जयपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत बिगड़ गई है। मुख्यमंत्री को हल्के बुखार की शिकायत बताते हुए चिकित्सकों ने उनकी जांच के बाद उन्हें आराम की सलाह दी है।
डाॅक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री अपने निवास पर विश्राम कर रहे है और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाये हुए हैं। वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार के मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी की तबीयत भी खराब बताई जा रही है। चिकित्सकों ने महेश जोशी की जांच करने के बाद उनको भी आराम करने की सलाह दी है। जोशी को हल्के बुखार की शिकायत हुई थी।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत और जोधपुर के फलौदी से विधायक पब्बाराम विश्नोई भी कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं। विश्नोई ने कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखाई देने के बाद उन्होंने अपनी जांच करवाई थी। जिसकी आज आई रिपोर्ट में वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।