लाइव न्यूज़ :

जयपुर में सैलाब, सात घंटे में पांच इंच, सड़कें नदियों में बदली, नावों की तरह तैरती दिखी कारें

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 14, 2020 21:10 IST

मौसम विभाग ने अगले एक दो दिन जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। शहर के जौहरी बाजार में पानी भरने से सड़क नदी जैसी नजर आई। वहीं मोती डूंगरी रोड पर जबरदस्त पानी में कारे नाव की तरह तैरती दिखाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देविधायकों को विधानसभा ला रही बस भी पानी में फंस गई और बड़ी मुश्किल से उन्हें विधानसभा तक लाया जा सका।मूसलाधार बारिश के कारण अनेक लोगों को अपने वाहन सड़कों पर छोड़ने पड़े। पानी का बहाव इतना तेज था कि उसमें कारें बहती नजर आईं।मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिन में बारिश की अलर्ट जारी करने से जयपुर और आस-पास के अन्य कई जिलों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

जयपुरः जयपुर में आज तड़के लगभग साढ़े चार बचे से शुरू हुई तेज बारिश लगभग सात घंटे तक जारी रही और 5 इंच पानी बरसा। जिसके चलते राजधानी के निचले इलाकों में गर्दन तक पानी भर गया।

जयपुर के अनेक इलाकों में बचाव के लिए रेस्क्यू टीमों को भेजा गया। मौसम विभाग ने अगले एक दो दिन जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। शहर के जौहरी बाजार में पानी भरने से सड़क नदी जैसी नजर आई। वहीं मोती डूंगरी रोड पर जबरदस्त पानी में कारे नाव की तरह तैरती दिखाई दी।

आज से शुरू हुए विधानसभा सत्र के लिए विधायकों को विधानसभा ला रही बस भी पानी में फंस गई और बड़ी मुश्किल से उन्हें विधानसभा तक लाया जा सका। आज की मूसलाधार बारिश के कारण अनेक लोगों को अपने वाहन सड़कों पर छोड़ने पड़े। पानी का बहाव इतना तेज था कि उसमें कारें बहती नजर आईं।

जिला प्रशासन सिविल डिफेंस की टीमों के साथ 13 इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिन में बारिश की अलर्ट जारी करने से जयपुर और आस-पास के अन्य कई जिलों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। तेज बारिश के कारण जयपुद-दिल्ली हाइवे पर भूस्खलन के कारण चट्टानें गिरने के कारण हाईवे का एक हिस्सा ब्लॉक हो गया है।

ट्रैफिक डायवर्जन के चलते भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई। जयपुर के विभिन्न इलाकों में बारिश का कहर दिखाई दिया। चैडा रास्ता में कारें पानी में डूब गई, तो रामगढ राड की करीम कालोनी में पानी के तेज बहाव के चलते एक पर एक कारें चढ गई। रेलवे स्टेशन, जयसिंहपुरा खोर, एसएमएस अस्पताल, जेएलएन मार्ग, रामगढ रोड, जौहरी बाजार, चैडा रास्ता, ब्रह्मपुरी, गणपति प्लाजा मॉल, मालेश्वर महादेव सहित अनेक इलाकों में पानी का जमकर भराव हुआ जिससे खासी परेशानियों को सामना करना पड़ा।

विधायकपुरी इलाके में बारिश के कारण थाने की दीवार ढह गई। वहीं मोती डूंगरी रोडपर अनेकों वाहन पानी में फंसकर खराब हो गये और मजबूरन लोगों को इन्हें सड़कों पर छोडकर जाना पड़ा। मोती डूंगरी रोड पर घरों में तीन-चार फीट तक पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश हुई है।

सर्वाधिक 127एमएम से अधिक बरसात बारां जिले के शाहबाद में हुई है। वहीं राजधानी जयपुर में 125 एमएम, दौसा में 124 मिमी, करौली में 101 मिमी, और पश्चिमी राजस्थान के सांचोर में 32 एमएम बरसात दर्ज की गई। अगले 48 घंटों में भी जयपुर एवं आसपास के जिलों में बारिश की संभावना है।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागराजस्थानजयपुरअशोक गहलोतमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे