लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोविड केस 75303, मृतकों की संख्या प्रदेश में 1000 के निकट पहुंची

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 27, 2020 21:12 IST

सर्वाधिक 122 मामले जयपुर में सामने आए। वहीं, जोधपुर में 113, कोटा में 94, अलवर में 88, अजमेर में 80, बांसवाड़ा में 27, प्रतापगढ़ में 25, भीलवाड़ा और बूंदी में 23-23, दौसा में 16, चूरू में 13, करौली में 8, जैसलमेर में एक कोरोना संक्रमित मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीते 24 घंटों में 6 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर अब 998 हो गई है। मंगलवार को भी रिकाॅर्ड 1345 नये कोरोना मरीज मिले थे।राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 21 लाख 96 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है।संक्रमितों में से कुल 59659 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 998 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी हो चुकी है।

जयपुरः राजस्थान में पिछले 13 दिनों में 1300 से अधिक नये कोरोना पाॅजीटिव मिलने का सिलसिला लगातर जारी है। वहीं आज चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में मिले 633 नये कोरोना पाॅजीटिव के साथ आंकड़ा बढ़कर 75303 हो गया है।

आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 122 मामले जयपुर में सामने आए। वहीं, जोधपुर में 113, कोटा में 94, अलवर में 88, अजमेर में 80, बांसवाड़ा में 27, प्रतापगढ़ में 25, भीलवाड़ा और बूंदी में 23-23, दौसा में 16, चूरू में 13, करौली में 8, जैसलमेर में एक कोरोना संक्रमित मिले हैं।

वहीं, बीते 24 घंटों में 6 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर अब 998 हो गई है। मंगलवार को भी रिकाॅर्ड 1345 नये कोरोना मरीज मिले थे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 21 लाख 96 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 75303 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।

वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 59659 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 998 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी हो चुकी है। ऐसे में अब राजस्थान में कुल 14646 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 11402 (इनमें 47 ईरान से आए) मामले मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में हैं।

वहीं राजधानी जयपुर में जयपुर में 9682 (2 इटली के नागरिक), अलवर में 7204, कोटा में 4566, बीकानेर में 4151, अजमेर में 3926, पाली में 3775, भरतपुर में 3567, सीकर में 2473,  नागौर में 2239, उदयपुर में 2208, धौलपुर में 2171, बाड़मेर में 2142, भीलवाड़ा में 2031, जालौर में 1330, झालावाड़ में 1179, सिरोही में 1177 और राजसमंद में 1046 लोग अब तक कोरोना पॉजिटिव मिल चुकेे हैं।वहीं, झुंझुनूं में 954, डूंगरपुर में 902, चूरू में 880, चित्तौड़गढ़ में 765, श्रीगंगानगर में 594, करौली में 569, टोंक में 561, दौसा में 510, बूंदी में 501, बांसवाड़ा में 490, बारां में 451  सवाई माधोपुर में 447, प्रतापगढ़ में 419, हनुमानगढ़ में 372 और जैसलमेर में 331 कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं। वहीं, बीएसएफ के 85 जवानों के साथ ही अन्य राज्यांे से राजस्थान आए 189 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुकेे हैं।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 998 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 266 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 91, बीकानेर में 70, भरतपुर में 67, अजमेर में 67, कोटा में 66, पाली में 42, नागौर में 41, उदयपुर में 25, अलवर में 23, धौलपुर में 19, बाड़मेर में 18, सीकर में 17,  भीलवाड़ा में 14, राजसमंद में 13, सवाई माधोपुर में 13, बारां में 12, सिरोही में 11, जालौर में 11, टोंक में 10, डूंगरपुर में 10, श्रीगंगानगर में 7, करौली में 7, झुंझुनूं में 6 और चित्तौड़गढ़ में 6, प्रतापगढ़ में 5, दौसा में 5, बांसवाड़ा और चूरू में 4-4, सिरोही में 11, बूंदी में 4, हनुमानगढ़ में 2 और झालावाड़ में 1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 39 मरीजों की भी मौत हुई है।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाकोविड-19 इंडियाजयपुरअशोक गहलोतकोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया