लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोविड केस 49418, जोधपुर और जयपुर के बाद अलवर में संक्रमितों की संख्या 5 हजार के पार

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 7, 2020 20:24 IST

सर्वाधिक 164 मामले अलवर में सामने आए। वहीं, जयपुर में 49, अजमेर में 45, सीकर में 44, सिरोही में 23, टोंक में 22, नागौर में 21, झुंझुनू में 16, चित्तौड़गढ़ और डूंगरपुर में 11-11, कोटा में 6, झालावाड़ में 4 कोरोना संक्रमित मिले है।

Open in App
ठळक मुद्दे बीएसएफ के 6 जवान भी कोरोना पॉजीटिव मिले। वहीं, 6 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 763 हो गई।जोधपुर और जयपुर के बाद अलवर में भी कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा अब 5000 के पार पहुंच गया है।अब तक कुल 16 लाख 51 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 49418 लोग कोरोना पॉजीटव मिले हैं।

जयपुरः राजस्थान में जुलाई माह में शुरू हुआ 1000 से अधिक नए कोरोना पाॅजीटिव मिलने का सिलसिला लगातर जारी है। वहीं आज चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में मिले 422 नये कोरोना पाॅजीटिव के साथ आंकड़ा बढ़कर 49418 हो गया है।

आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 164 मामले अलवर में सामने आए। वहीं, जयपुर में 49, अजमेर में 45, सीकर में 44, सिरोही में 23, टोंक में 22, नागौर में 21, झुंझुनू में 16, चित्तौड़गढ़ और डूंगरपुर में 11-11, कोटा में 6, झालावाड़ में 4 कोरोना संक्रमित मिले है।

इसके अलावा बीएसएफ के 6 जवान भी कोरोना पॉजीटिव मिले। वहीं, 6 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 763 हो गई। गुरुवार को भी 1151 नये कोरोना मरीज मिले थे। वहीं जोधपुर और जयपुर के बाद अलवर में भी कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा अब 5000 के पार पहुंच गया है।

अब तक कुल 16 लाख 51 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 16 लाख 51 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 49418 लोग कोरोना पॉजीटव मिले हैं।

वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 35186 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 763 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी प्रदेश में हो चुकी है। ऐसे में अब राजस्थान में कुल 13469 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 7670 (इनमें 47 ईरान से आए) मामले मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में हैं।

जयपुर में 6197 (2 इटली के नागरिक), अलवर में 5007, पाली में 2891, भरतपुर में 2798, कोटा में 2472, बीकानेर में 2351, अजमेर में 2350, बाड़मेर में 1618, नागौर में 1617, उदयपुर में 1518, धौलपुर में 1409, सीकर में 1267, जालौर में 1228, सिरोही में 935, भीलवाड़ा में 893, झालावाड़ में 723, चूरू में 716, राजसमंद में 698, डूंगरपुर में 691 और झुंझुनूं में 672 कोरोना संक्रमित अब तक मिल चुके हैं।जबकि, करौली में 376, टोंक में 368, चित्तौड़गढ़ में 365, दौसा में 341, श्रीगंगानगर में 314, सवाई माधोपुर में 280, बूंदी में 250, बांसवाड़ा में 240, हनुमानगढ़ में 237, जैसलमेर में 231 (इनमें 14 ईरान से आए), बारां में 227 और प्रतापगढ़ में अब तक 194 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। वहीं, बीएसएफ के 85 जवानों के साथ ही अन्य राज्यों से राजस्थान आए 189 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुकेे हैं।राजस्थान में कोरोना से अब तक 763 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सर्वाधिक 213 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 82, भरतपुर में 56, अजमेर में 55, कोटा में 36, बीकानेर में 47, नागौर में 34, पाली में 31, अलवर में 22,  धौलपुर में 18, बाड़मेर-उदयपुर में 12-12 और सीकर-सिरोही में 11-11, राजसमंद और भीलवाड़ा में 8-8, करौली में 7, झुंझुनू और चित्तौड़गढ़ में 6-6, बारां में 5, जालौर और टोंक में 4-4, श्रीगंगानगर और दौसा में 3-3, प्रतापगढ़, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, बूंदी, हनुमानगढ़ और डूंगरपुर में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों से राजस्थान में आए 38 मरीजों की भी मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाकोविड-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनराजस्थानकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?