लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 33595 कोरोना पीड़ित, मरने वालों को आंकड़ा 600 के निकट पहुंचा

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 24, 2020 21:23 IST

मामलों में सर्वाधिक 224 मामले अलवर में सामने आए। वहीं, अजमेर में 48, जयपुर में 32, कोटा में 21, उदयपुर में 15, झुंझुनूं और बारां में 11-11, श्रीगंगानगर में 7, टोंक में 5, और झालावाड़ में 1 कोरोना संक्रमित मिला।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश में पिछले चार दिनों से प्रतिदिन 900 से अधिक नये मामले सामने आ रहे थे। गुरुवार को कुछ कम मामले सामने आए और यह आंकड़ा 886 रहा।राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 13 लाख 25 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

जयपुरः राजस्थान में जुलाई माह की शुरुआत से ही कोरोना पाॅजीटिव मामलों ने बेकाबू होना शुरू कर दिया है और प्रदेश में आज सामने आए 375 नये कोरोना मामलों के साथ प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 33595 हो गई है।

आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 224 मामले अलवर में सामने आए। वहीं, अजमेर में 48, जयपुर में 32, कोटा में 21, उदयपुर में 15, झुंझुनूं और बारां में 11-11, श्रीगंगानगर में 7, टोंक में 5, और झालावाड़ में 1 कोरोना संक्रमित मिला। वहीं, प्रदेश में कोरोना कुल मौत का आंकड़ा 598 पहुंच गया है। प्रदेश में पिछले चार दिनों से प्रतिदिन 900 से अधिक नये मामले सामने आ रहे थे। वहीं, गुरुवार को कुछ कम मामले सामने आए और यह आंकड़ा 886 रहा।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 13 लाख 25 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 33595 लोग कोरोना पॉजीटव मिले हैं। वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 23872 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 598 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी प्रदेष में हो चुकी है। ऐसे मंे अब राजस्थान में कुल 9125 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है।  प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक  5398 (इनमें 47 ईरान से आए)  केस जोधपुर में हैं। वहीं प्रदेष की राजधानी जयपुर में 4660 (2 इटली के नागरिक), भरतपुर में 2281, अलवर में 2451, पाली में 2204, बीकानेर में 1607, अजमेर में 1399, नागौर में 1212, कोटा में 1182, बाड़मेर में 1089, धौलपुर में  1077, उदयपुर में 1071, जालौर में 990, सीकर में 833, सिरोही में 791, चूरू में 541, डूंगरपुर में 548, झुंझुनूं में 512, राजसमंद में 492, झालावाड़ में 434 और भीलवाड़ा में 431 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए जा चुके हैं। वहीं राजस्थान में कोरोना से अब तक 598 लोगों की मौत भी हो चुकी है। 

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाजयपुरअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया