लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : 24 व 25 जनवरी को जयपुर में होगा 'इनवेस्ट राजस्थान-2022' सम्मेलन

By भाषा | Updated: October 21, 2021 00:02 IST

Open in App

जयपुर, 20 अक्टूबर 'इनवेस्ट राजस्थान-2022' सम्मेलन जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में 24 और 25 जनवरी 2022 को होगा। इस दो दिन के सम्मेलन में दुनिया भर से निवेशकों को बुलाया जाएगा। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राज्य के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने बताया कि जनवरी में होने वाले 'इनवेस्ट राजस्थान-2022' शिखर सम्मेलन से राज्य में निवेश के माहौल को बढ़ावा मिलेगा। आर्य बुधवार को यहां सम्मेलन के लिए उद्योग विभाग द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं, इसे ध्यान में रखते हुए निवेश के लिए घरेलू व विदेशी निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा ताकि राज्य में औद्योगिक विकास, रोजगार, पर्यटन के नए अवसरों को बढ़ावा मिले।

बैठक में उद्योग सचिव आशुतोष पेडणेकर ने कहा कि सम्मेलन में प्रवासी राजस्थानी, घरेलू व विदेशी निवेशकों की भागीदारी से निवेश बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन से पहले मुख्यमंत्री और मंत्री रोड शो कर निवेशकों को सम्मेलन के लिए आमंत्रित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर