लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : चीनी मांझे की बिक्री पर रोक का पालन करवाने के लिए निर्देश जारी

By भाषा | Updated: December 9, 2021 16:37 IST

Open in App

जयपुर, नौ दिसंबर राजस्थान में स्थानीय पुलिस अधिकारियों को हानिकारक ‘चीनी मांझे’ की खरीद-ओ-फरोख्त व उपयोग पर रोक का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) डॉ. रवि प्रकाश ने जयपुर व जोधपुर के पुलिस उपायुक्तों व सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्लास्टिक से बनी डोर के निर्माण, विपणन व उपयोग को प्रतिबंधित करने के लिए आदेश जारी किए हैं। इसे मांझे को बनाने के लिए प्लास्टिक की डोर पर कांच और लोहे के कणों की कोटिंग की जाती है।

इस वजह से यह मांझा आसानी से टूटता नहीं है और कांच तथा लौहे के कणों की कोटिंग के कारण यह धारदार हो जाता है। इस मांझे से पतंग उड़ाने से ना केवल बड़ी संख्या में पक्षी घायल होते हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले और दुपहिया वाहन सवारों का भी जीवन संकट में आ जाता है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि सर्दियों में लोग भारी संख्या में पतंग उड़ाते हैं, इसलिए इन दिनों में यह खतरा और अधिक बढ़ जाता है।

डॉ रविप्रकाश ने बताया कि सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को अपने जिले के जिलाधिकारी से समन्वय कर धातु मिश्रित चीनी मांझे के क्रय-विक्रय, भंडारण व उपयोग पर निषेधात्मक आदेश जारी कराने के निर्देश दिये गये हैं।

निषेधात्मक आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही करने तथा ऐसी घातक सामग्री को जब्त करने के भी निर्देश दिये गये हैं।

इस रोक का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की उचित धाराओं में भी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया