लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : निर्दलीय विधायकों ने मुख्यमंत्री गहलोत के प्रति निष्ठा जताने के लिये बैठक की

By भाषा | Updated: June 23, 2021 21:56 IST

Open in App

जयपुर, 23 जून राजस्थान की कांग्रेस सरकार का पहले ही समर्थन कर रहे 11 निर्दलीय विधायकों ने बैठक कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति अपनी निष्ठा जतायी है।

निर्दलीय विधायकों की यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब यहां गहलोत और पायलट समर्थक विधायकों के बीच सियासी बयानबाजी जारी है।

बैठक के बाद सिरोही से निर्दलीय विधायक संयम लोढा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा,‘‘हमें राहुल गांधी ने एसोसिएट मेंबर बनाया है.. विधानसभा के भीतर और विधानसभा के बाहर हमने लगातार इस सरकार को मजबूती से ताकत प्रदान की है। ’’

कांग्रेस का एसोसिएट मेंबर होने के बावजूद अलग से बैठक करने की आवश्यकता क्यों हुई, यह पूछे जाने पर लोढा ने कहा, ‘‘तकनीकी रूप से हम निर्दलीय हैं.. दल -बदल कानून लागू होता है.. हम निर्दलीय विधायक के रूप में किसी पार्टी को कानून के मुताबिक ज्वाइन नहीं कर सकते.. लेकिन राज्य की सरकार को स्थिरता देना हमारा प्राथमिक कर्त्तव्य है जिसका हम सारे निर्दलीय विधायक पूरी तरह से पालन कर रहे है।’’

राज्य सरकार को फिर से अस्थिर करने के प्रयासों पर उन्होंने कहा,‘‘अभी तो यह काल्पनिक सवाल है लेकिन अगर ऐसा होगा तो उनको मुंहतोड जवाब दिया जायेगा.. यह कर्नाटक नहीं है, यह मध्यप्रदेश नहीं है। पहले भी अशोक गहलोत के नेतृत्व के अंदर हमने इनको धूल चटाई है और अगर कोई मंसूबा रखेगा तो एक बार फिर धूल चटायेंगे।’’

निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने कहा,‘‘जो मीडिया में खबरें आ रहीं हैं और जिस तरह का वातावरण बनाया जा रहा है उन परिस्थितियों को देखते हुए मैंने कहा था कि सरकार को अस्थिर करने में सचिन पायलट की भूमिका है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने वालों को पहले भी मुहंतोड़ जवाब मिला अब भी मिलेगा।

इससे पहले यहां एक होटल में बुलाई गई निर्दलीय विधायकों की बैठक में बसपा से कांग्रेस में आये विधायक राजेन्द्र गुढा भी पहुंच गए। इसके बाद अचानक बैठक का स्थान परिवर्तन कर उसे सर्किट हाउस में किया गया। सभी निर्दलीय विधायकों को सर्किट हाउस बुलाया गया।

होटल के बाहर गुढा ने संवाददाताओं से कहा,‘‘मुझे निर्दलीय विधायक संयम लोढा ने बुलाया था। रामकेश मीणा, महादेव सिंह खंडेला और संयम लोढा के साथ बात हुई। अब मेरे आने से किसको समस्या हुई -मुझे पता नहीं।’’

बैठक में 11 निर्दलीय विधायकों में संयम लोढा, रामकेश मीणा, रमीला खडिया, सुरेश टाक, खुशवीर सिंह, महादेव सिंह खंडेला, ओमप्रकाश हुडला, राजकुमार गौड, कांतीचंद मीणा, लक्ष्मण मीणा और आलोक बेनीवाल मौजूद थे। बैठक में बलजीत यादव और बाबूलाल नागर नहीं थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे