लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः वसुंधरा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को दी ये सौगात 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 23, 2018 20:49 IST

सरकरा द्वारा किए गए इस ऐलान से लगभग 8 लाख कर्मचारी एवं 3.5 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।

Open in App

जयपुर, 23 मार्चः राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, वसुंधरा सरकार ने महंगाई भत्ते को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। सूबे की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की पहल पर राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत दर में 2 प्रतिशत की वृद्धि की है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत दर में यह वृद्धि 1 जनवरी 2018 से लागू होगी। 

सरकरा द्वारा किए गए इस ऐलान से लगभग 8 लाख कर्मचारी एवं 3.5 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के अनुरूप ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत दर संशोधित कर वेतन और पेंशन का 7 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। 

बढे़ हुए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों के अतिरिक्त कार्य प्रभारित कर्मचारियों, पंचायत समिति, जिला परिषद कर्मचारियों और राज्य के पेंशनरों को भी दिया जाएगा। जनवरी और फरवरी माह के बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी और 1 मार्च 2018 से महंगाई भत्ते का नकद भुगतान दिया जाएगा। पेंशनरों और 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त राज्य कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते एवं महंगाई राहत का भुगतान नकद किया जाएगा। इस वृद्धि से राज्य सरकार पर चालू वित्तीय वर्ष में लगभग 957 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

टॅग्स :राजस्थान सरकारवसुंधरा राजेराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?