लाइव न्यूज़ :

राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में, लू की चेतावनी

By भाषा | Updated: May 28, 2021 13:04 IST

Open in App

जयपुर, 28 मई राजस्थान के विभिन्न हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं और बीते चौबीस घंटे में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तेज गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग केंद्र, जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे में पाली, गंगानगर, बीकानेर व फलौदी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर दर्ज हुआ है। सर्वाधिक तापमान बीकानेर में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-तीन दिन बीकानेर, जोधपुर, चूरू, नागौर, गंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस रहने और लू चलने का अनुमान है। राज्य के शेष सभी जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

वहीं, राज्य के अजमेर व उदयपुर संभाग के जिलों में शुक्रवार को आंधी के साथ हल्की बारिश होने का भी अनुमान है।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार 30 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 30 मई से एक जून तक बीकानेर, जोधपुर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में दोपहर बाद आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह