लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जिला परिषद, पंचायत समिति के चौथे चरण के चुनाव में 63.83 प्रतिशत मतदान हुआ

By भाषा | Updated: December 5, 2020 20:55 IST

Open in App

जयपुर, पांच दिसंबर राजस्थान के 21 जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए शनिवार को चौथे चरण के चुनाव में कुल 63.83 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय के मुताबिक सर्वाधिक मतदान बांसवाड़ा जिले की बांसवाड़ा पंचायत समिति में हुआ, जहां 80.90 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। सभी चरणों की मतगणना 8 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से सभी जिला मुख्यालयों पर होगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) पीएस मेहरा ने बताया कि प्रथम चरण में 61.80, द्वितीय चरण में 63.18, तीसरे चरण में 63.80 और चौथे चरण में 63.83 प्रतशित मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया कि चौथे चरण में 52 लाख 40 हजार 880 मतदाताओं में से 33 लाख 45 हजार 241 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मेहरा ने बताया कि सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन कराते हुए और कोविड प्रोटोकॉल के साथ मतदान कराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर