लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: श्रीगंगानगर में किसानों ने सिंचाई के लिये पानी की मांग को लेकर धरना दिया

By भाषा | Updated: October 3, 2021 13:59 IST

Open in App

जयपुर, तीन अक्टूबर राजस्थान में श्रीगंगानगर के घडसाना में किसानों ने सिंचाई के लिये नहर के पानी की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय (एसडीएम) के बाहर धरना दिया।

किसानों की मांग है कि उन्हें सिंचाई के लिये नहर से पानी दिया जाये। उन्होंने शनिवार को एसडीएम कार्यालय का घेराव किया, जिसके बाद कार्यालय के अंदर और बाहर पुलिस बल तैनात किया गया।

श्रीगंगानगर जिला अधिकारी जाकिर हुसैन ने बताया कि करीब 250 किसान शांतिपूर्ण तरीके से सिंचाई के लिये पानी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि करीब 250 किसान सिंचाई के पानी की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं और धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे किसानों से वार्ता की है।

उन्होंने बताया कि मुख्य अभियंता ने भी घडसाना जाकर किसानों से बात की, लेकिन इससे किसान संतुष्ट नहीं हुए।

हुसैन ने बताया कि रविवार को जयपुर में विद्युत भवन में जिला प्रभारी मंत्री डॉ बी डी कल्ला के साथ संयुक्त किसाना मोर्चा की एक बैठक होगी। इस बैठक में जनप्रतिनिधि और अन्य किसान भी भाग लेंगे।

श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम कार्यालय के अंदर और बाहर पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि आरएसी (राजस्थान सशस्त्र बल) की एक बटालियन को भी एहतियातन तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति पूर्णतय: नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है