लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान : 79 लाख रुपए से ज्यादा मूल्य की अवैध शराब, नकदी जब्त

By भाषा | Updated: October 22, 2021 17:15 IST

Open in App

जयपुर, 22 अक्टूबर राजस्थान की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए लागू आचार संहिता के दौरान संबंधित विभागों ने इन क्षेत्रों से 79 लाख रुपए से ज्यादा मूल्य की अवैध शराब, नकद राशि, नशीले पदार्थ व अन्य सामग्री जब्त की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि वल्लभनगर (उदयपुर) एवं धरियावद (प्रतापगढ़) में चुनावी घोषणा से 21 अक्टूबर तक 79 लाख 29 हजार 365 रुपए मूल्य विभिन्न सामग्री जब्त की गई है।

गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रों में काम कर रही एफएसटी, एसएसटी और पुलिस ने मिलकर 29 लाख 62 हजार 1 रुपए की अवैध नकद राशि, 34 लाख 58 हजार 614 रुपए मूल्य की अवैध शराब, 2 लाख 4 हजार 950 रुपए मूल्य के नशीले पदार्थ और 13 लाख 3 हजार 8 सौ रुपए से ज्यादा मूल्य की अन्य संदेहास्पद सामग्री जब्त की है।

उन्होंने कहा क्षेत्र में विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आगामी 30 अक्टूबर को मतदान होना है, वही वोटों की गिनती दो नवंबर को होनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए