लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : 93 लाख रुपए से ज्यादा मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री जब्त

By भाषा | Updated: October 28, 2021 00:03 IST

Open in App

जयपुर, 27 अक्टूबर राजस्थान की वल्लभनगर (उदयपुर) एवं धरियावद (प्रतापगढ़) में उपचुनाव घोषणा से लेकर मंगलवार (26 अक्टूबर) तक संबधित विभागों ने 93 लाख रुपए से ज्यादा मूल्य की अवैध शराब, नकद राशि, नशीले पदार्थ व अन्य सामग्री जब्त की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि वल्लभनगर (उदयपुर) एवं धरियावद (प्रतापगढ़) में चुनावी घोषणा से 26 अक्टूबर तक 93 लाख 92 हजार 570 रुपए मूल्य विभिन्न सामग्री जब्त की है।

गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रों में काम कर रही एफएसटी, एसएसटी और पुलिस ने मिलकर 29 लाख 62 हजार 1 रुपए की अवैध नकदी, 42 लाख 27 हजार 519 रुपए मूल्य की अवैध शराब, 3 लाख 49 हजार 250 रुपए मूल्य के नशीले पदार्थ और 18 लाख 53 हजार 8 सौ रुपए से ज्यादा मूल्य की अन्य संदेहास्पद सामग्री जब्त की है।

गौरतलब है कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को मतदान करवाया जाएगा, जबकि 2 नवंबर को मतगणना होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र